AAJ KA RASHIFAL 5 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
5 सितम्बर शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज पुरे दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः38 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
फेस्टिवल को देखते हुए नई प्लानिंग बन सकती है।
बिजनेस में आपको फैमिली सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप स्वयं को हल्का महसूस करेंगे।
बिजनेसमैन किसी डील को फाइनल कर जा रहे है तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
शोभन, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से सरकारी सेवारत लोगों पर कार्य का दबाव बना रहेगा, अच्छी तरह से सोच कर लिया गया डिसीजन आपको अच्छा लाभ देगा।
आप अपने टारगेट को कंपलीट करने पर फोकस करने में सफल होंगे।
सूर्य शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चल रहे है जिससे वर्कस्पेस पर लंबित असाइनमेंट को पूरा करने में सक्षम होंगे।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी, आपको समय-समय पर मित्रों और शुभचिंतकों का समर्थन मिलता रहेगा।
स्टूडेंट्स किसी और की समस्या को लेकर परेशान हो सकते है, जिसका असर आपके फील्ड को प्रभावित करेगा।
सेहत को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, नियमित योग प्राणायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।
चन्द्रमा दशम भाव में रहते सातवीं दृष्टि चतुर्थ भाव में विराजित शुक्र पर होने से जीवनसाथी तथा परिवार जनों का आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा, और आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
बुधादित्य योग से लव लाइफ में रोमांस की बहार आएगी।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
ऑफिस में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है, वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
आनन्दादि योग से ऑफिशियली मीटिंग में आपके विचारों पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन की महत्वाकांक्षाएं उन्हें नई सफलता की ओर ले जाएगी।
नवम भाव में विराजित चन्द्रमा का एकादश भाव में विराजित शनि से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे जीवनसाथी किसी बात को लेकर उत्तेजित और चिड़चिड़ा रह सकता है, लेकिन आप सिचुएशन को कंट्रोल कर लेंगे।
लव लाइफ में लव परवान पर रहेगा।
वाशि योग से कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे युवा मेहनत पर फोकस करें, कड़ी स्पर्धा के बीच सफल होने के लिए कड़ी मेहनत तो करनी ही होगी।
मंगल पंचम भाव में रहते दशम भाव में विराजित राहु से षडाष्टक सम्बध रहेगा जिससे आपके अपच और एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।
इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है।
बिजनेसमैन नई परियोजनाओं में हाथ आजमाने की प्लानिंग बना सकते है।
उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर अथवा किसी बड़ी संस्था से आर्डर दिलवा सकते हैं।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा में सावधानी रखें।
बिजनेस में पैसे की तंगी से मन परेशान रहेगा, देखिए पैसा कहां फंसा है और उसे निकालने का प्रयास करें।
चन्द्रमा अष्टम भाव में रहते आपकी राशि में विराजित गुरु से षडाष्टक संबंध रहने से टैक्स चोरी को लेकर आपको लीगल नोटिस मिल सकता है।
बिजनेसमैन किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।
खर्चों की लिस्ट लंबी हो सकती है, ध्यान रखें, कहीं ऐसा न हो इस लंबी लिस्ट के चक्कर में आपके जरूरी काम पैसों के अभाव में लटक जाएं।
आपकी तबियत खराब होने से जीवनसाथी परेशान रहेगा।
आपकी एक गलती सामाजिक रूप से आपकी छवि खराब कर सकती है।
चतुर्थ भाव में विराजित मंगल का पंचम भाव से 2-12 का संबंध रहेगा जिससे स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में बेहतर परिणाम लाने के प्रयास में सफल नहीं हो पाएंगे।
वर्कप्लेस पर ऑफिशियली वर्कलोड अधिक रहेगा, इसको लेकर मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें।
वर्कप्लेस पर पैसों को लेकर की गई धांधली पकड़ी जा सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन छोटे-छोटे कामों को भी बारीकी के साथ करें, क्योंकि जल्दबाजी में किया गया कार्य मंजिल से दूर कर सकता है।
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से लाभ होगा।
शोभन, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल है।
बिजनेसमैन कोई भी डील करने से पहले अपनी तरफ से रिसर्च अवश्य कर लें।
शेयर्स तथा तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले।
नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा न करें, आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
चन्द्रमा सप्तम भाव में रहते तृतीय भाव में विराजित मंगल से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे एंप्लॉयड पर्सन के कार्यां में स्थिरता आएगी।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे।
परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं।
सुनफा योग से छात्र संगठन अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेगा।
पैरों में चोट का संकेत मिल रहे हैं।
सूर्य द्वितीय भाव में रहते द्वादश भाव में विराजित गुरू से 3-11 का सम्बध रहने से युवा पीढ़ी को सोशल वर्क में फोकस करना है, जिससे एक अच्छे नागरिक के रूप में छवि बनें।
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
चंद्रमा षष्ठ भाव में रहते सातवीं दृष्टि द्वादश भाव में विराजित शुक्र पर होने से अविवाहित के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है, घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं।
प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अनुकूल है।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेसमैन सफलता प्राप्त करेंगे।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग में आपकी प्रतिष्ठित लोगों से मेल-मिलाप होगा।
शोभन, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से कोई रुकी हुई पेमेंट में जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी।
नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
वर्कप्लेस पर विपरीत परिस्थितियों में विपरीत जेंडर की एंट्री आपके लिए अच्छी रहेगी।
बुधादित्य योग से एंप्लॉयड पर्सन यदि न्यू जॉब की तलाश कर रहे है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
पदोन्नति होने के योग हैं। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड पर ध्यान केंद्रित करना ही परम उद्देश्य होगा।
शनि अष्टम भाव में रहते आपकी राशि में विराजित सूर्य से षडाष्टक संबंध रहने से हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
वाशि योग से इस समय बिजनेस में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी, सही समय पर सही फैसला लेने से आप सफल हो सकते हैं।
पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे, यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें क्योंकि भाग्य आपके साथ है, कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे।
आप आज किसी को भी कर्ज नहीं दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
ऑफिस में कोवर्कर की एक्टिविटी से अनभिज्ञ ना रहे, टारगेट को पूरा करने के लिए उपयुक्त समय चल रहा है, बस अपने काम में इसी तरह जुटे रहें।
द्वादश भाव में विराजित सूर्य की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ है, ड्यू चल रहा टारगेट भी कंप्लीट हो सकता है।
इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन हर्षित होगा।
आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं।
लाइफ पार्टनर एंड फैमिली के साथ डिनर पर जा सकते है।
आनन्दादि योग से सडनली ही किसी फ्रेंड्स एंड रिलेटिव का घर पर आगमन हो सकता है।
चन्द्रमा पंचम भाव में रहते आपकी राशि में विराजित मंगल से नवम-पंचम राजयोग रहने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन कामयाबी के पथ पर आगे बढ़ेंगे।
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में रुकावट आएगी।
बिजनेसमैन प्रोडक्शन संबंधी कामों में रुकावट आने की वजह से नुकसान हो सकता है, समय के अनुसार कार्य प्रणाली में भी लचीलापन लाने की जरूरत है।
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहते एकादश भाव में विराजित बुध से षडाष्टक सम्बध रहने से कोई लीगल नोटिस बिजनेसमैन की निंद उड़ा सकता है।
मार्केटिंग संबंधी कामों को भी बहुत सावधानी से करें, ऑफिस में कर्मचारियों को अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करने से ही काम पूरे होंगे।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी।
लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
आप बहुत कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे, आपको सुपाच्य भोजन खाने की आवश्यकता है।
नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों द्वारा काम पर लगाया जाएगा, आप अपने गुस्से पर काबू रखें घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है। “इसलिए हमेशा गुस्से के वक्त रूक जाना चाहिए और गलती के वक्त झुक जाना चाहिए।”
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कुछ नए दायित्व स्वीकार करने पड़ सकते है, जिसे मना करने के लिए आपके पास कोई रास्ते नहीं होंगे।
आपकी ईमानदारी पर अंगुली उठाई जा सकती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मंगल-शनि का दृष्टि सम्बन्ध रहने से वाहन दुर्घटना के प्रति सचेत रहें, हल्की सी भी लापरवाही आपको अस्पताल भी पहुंचा सकती है।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।
शोभन, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ के आसार बनेंगे।
बिजनेस वुमन अपनी क्रिएटिविटी से मार्केट में भूचाल ला देगी।
बिजनेस में भय और डर को छोड़कर आत्मविश्वास से अपने बिजनस में लगे रहे, जटिल समस्या को हल करके अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
आप सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
चन्द्रमा तृतीय भाव में रहते पंचम भाव में विराजित शनि से 3-11 का संबंध रहेगा जिससे काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा।
आपकी बुद्धिमता से ऑफिस में आ रही प्रॉब्लम सॉल्व होगी।
एंप्लॉयड पर्सन अधिक व्यस्त नजर आ सकते हैं और यह व्यस्तता सारा दिन बनी रह सकती है।
चन्द्रमा तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहने से यह समय परिवार को समर्पित करने का है, शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके, चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी।
लव लाइफ में प्रेम और सौहार्द रहेगा।
सुनफा योग से स्पोर्ट्स पर्सन कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे।
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें, आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी।
आनन्दादि योग से वर्कप्लेस पर सीनियर की सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी।
चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव से नवम-पंचम राजयोग रहने से एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में झंडा गाड़ने के लिए बुद्धि को प्रखर रखना है, क्योंकि ग्रहों का खेल आपके अनुकूल है।
शेयर्स तथा तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी डिसीजन लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले।
गुरु सप्तम भाव में रहते नवम भाव में विराजित बुध से 3-11 का संबंध रहने से पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर का सहयोग बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा करेगा।
बिजनेसमैन कार्य संबंधी ट्रैवलिंग करने जा रहे है तो आपके लिए लाभकारी होगी।
आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके लाइफ पार्टनर को नाराज कर सकती है।
बात करें प्रेम जीवन की तो रूफ टॉप डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
बुधादित्य योग से स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
सेहत को लेकर आप पौष्टिक भोजन खाएं।
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।
परिवार के जरूरी मामलों पर आपको अपने से बड़ों की सलाह लेनी चाहिए, बुजुर्गो की सलाह हमेशा फलदायी रहती है।
चन्द्रमा आपकी राशि में रहते सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से लवर की कोई बात आपको मोहित कर सकती है।
बुधादित्य, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे साथ ही आपके हाथ कोई रुकी हुई पेमेंट आ सकती है।
बिजनेसमैन संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं।
बिजनेस विस्तार की प्लानिंग बन सकती है।
वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
वाशि योग से वर्कप्लेस पर आपको आपका मनचाहा वर्क पुनः मिल सकता है।
सोचने की बजाय वर्कस्पेस पर आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तृतीय भाव में विराजित शनि की दृष्टि पंचम भाव पर होने से स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे।
आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस में आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आपको नुकसान होगा।
फेस्टिवल सीजन पर आपके हाथ से कोई ऑर्डर छिन जाने से आपका मन आहत होगा।
बिजनेसमैन को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, आप अपने खर्चों पर अंकुश रखें।
चन्द्रमा द्वादश भाव में रहते सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहने से फैमिली लाइफ में थोड़ी-बहुत उथल-पुथल देखने को मिल सकती है जिसका तुरंत समाधान ज़रूरी है।
प्रेम संबंधों को समय देना होगा बात बढ़े उससे पूर्व ही बात को संवारना होगा।
वर्कस्पेस पर आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए, अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना उचित होगा क्योंकि वे अपनी गतिविधियों को रोकने का प्रयास करेंगे।
ज्यादा वर्कलोड आपके स्वास्थ्य को डगमगा सकता है।
गुरू पंचम भाव में रहते षष्ठ भाव में विराजित शुक्र से 2-12 का सम्बध रहने से कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव और घर में दरार के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम पर आपकी एकाग्रता को भंग करेगा।
स्टूडेंट्स उत्तेजित महसूस करेंगे क्योंकि कुछ भी आपके लिए सही नहीं लग रहा है।
ऐसे युवा जो इनकम के न्यू सोर्स सर्च कर रहे थे, उनके प्रयास सार्थक होंगे कुछ ऐसे अवसर हाथ लगेंगे जिसके बाद से पैसे हाथ में आएंगे।
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम में होगी वृद्धि।
आनन्दादि योग से नया व्यापार करने या फिर पहले से चल रहे व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निवेश की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन बहुत शुभ है।
बिजनेसमैन को ईमानदारी के साथ बिजनेस को बढ़ाना चाहिए, यदि कोई सरकारी पैसा बाकी है, तो उसे समय पर चुकाने का प्रयास करें।
पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे।
गुरू चतुर्थ भाव में रहते षष्ठ भाव में विराजित सूर्य से 3-11 का संबंध रहने से नौकरी मे सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे, पेशेवर मोर्चे पर अच्छा करेंगे।
वर्कप्लेस पर आपकी लाइफ स्टाइल और आपका वर्किंग स्टाइल अपोजिट जेंडर को आपकी ओर अट्रैक्ट करेगा।
सर्वार्थसिद्धि, शोभन योग के बनने से वर्कस्पेस पर आप द्वारा किए गए योगदान की सहकर्मियों द्वारा सराहना की जाएगी।
बात करें सेहत की तो सुबह टहलना आपके लिए बेहतर रहेगा, आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है, चैरिटी या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं।
चन्द्रमा एकादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि पंचम भाव में विराजित शुक्र पर होने से लव लाइफ में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
स्टूडेंट्स को अपनी माँ से कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी जिसका पालन करना आपके लिए बेहतर होगा।
सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

Comments
Post a Comment