AAJ KA RASHIFAL 3 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
3 सितंबर बुधवार
सुरेश श्रीमाली
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
फैमिली में कोई मांगलिक कार्यक्रम संबंधी प्लानिंग बनेगी, जिससे प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
बुधादित्य योग से लाइफ पार्टनर एंड लव पार्टनर के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा, प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक सहमति मिलने से और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
कॉन्फिडेंस कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए नई उपलब्धियां का निर्माण कर रहा है।
बिजनेसमैन को अधिक मुनाफा कमाने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद लेनी होगी, साथ ही स्मार्ट वर्क करना होगा, तब ही वो अपने बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे।
चन्द्रमा नवम भाव में रहते एकादश भाव से 3-11 का संबंध रहेगा जिससे कई प्रकार के सोर्स से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।
आयुष्मान योग के बनने से व्यवसाय में बाहरी संपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से मददगार साबित होंगे।
जॉब में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है जिसमें आप इसमें सफल भी रहेंगे।
ऑफ़िस का दबाव घर पर न लाएं और परिवार के लिए हमेशा समय निकालें।
एंप्लॉयड पर्सन की मधुर और सारगर्भित वाणी का प्रभाव दूसरों पर अच्छी छाप छोड़ेंगे, हमेशा वाणी में विनम्रता बनाए रखें।
मंगल-राहु का षडाष्टक संबंध होने से रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है, इसलिए दिमाग पर ज्यादा जोर ना दें और समय-समय पर आराम भी लेते रहें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
चन्द्रमा अष्टम भाव में रहते चतुर्थ भाव में विराजित सूर्य से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे बुजुर्गों की गाइडेंस पर जरूर अमल करें, उनका सहयोग आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा।
बिजनेसमैन को लीगल नोटिस का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेसमैन को नई साझेदारियों को लेकर सावधान रहना चाहिए।
आने वाले फेस्टिवल को ध्यान में रखते हुए बिजनेसमैन को सभी एक्टिविटी पर पैनी निगाह रखनी होगी क्योंकि चोरी होने की आशंका है।
एंप्लॉयड पर्सन व्यर्थ की बाहरी गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करे, अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर पर रोक लगाए।
वर्कप्लेस पर आर्थिक मामलों को लेकर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की फाइनेंशियल कंडीशन में जितना वो चाह रहे थे उतना सुधार नहीं होगा।
चन्द्रमा-शुक्र का षडाष्टक संबंध रहने से मैरिड लाइफ में परेशानियां रहेगी किसी बात को लेकर विवाद ज्यादा हो सकता है।
प्रेम संबंधों में दूरियां बढ़ सकती है।
युवा पीढ़ी कटु शब्दों को पीछे छोड़ते हुए मीठे बोल से दूसरों के गुणों की चर्चा करें, अन्यथा आपकी तारीफ भी लोगों को बुराई लग सकती है।
गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन आदि को गंभीरता से लें, और तुरंत इलाज करवाएं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
आनन्दादि योग से पारिवारिक जीवन दिन कुछ मिला-जुला व्यतीत होगा, आप विवेक और चतुराई से विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे।
अपने लव पार्टनर को उसकी महत्वता का आभास कराएं।
सप्तम भाव में विराजित चन्द्रमा का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी।
बिजनेसमैन की बिजनेस रिलेटेड एक्टिविटी पर पूर्ण कंट्रोल रहेगा।
बिजनेसमैन का ध्यान टीम अपडेट पर रहेगा।
आयुष्मान योग के बनने से बिजनेसमैन के मार्केट से कोई रुकी हुई या उधार दी हुई पेमेंट भी वापस मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन अपने प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग सीक्रेट रखें, लीक होने की संभावना है।
नई ज़िम्मेदारियां आपको वर्कप्लेस पर वर्क टाइम के बाद भी भी सक्रिय रख सकती हैं।
मंगल-शनि का दृष्टि सम्बन्ध रहने से नौकरी पेशा लोगों की भी अपने स्थल पर मान-सम्मान व साख बनी रहेगी।
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
र्स्पोट्स पर्सन कभी-कभी ट्रैक पर डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस करेंगे।
चन्द्रमा-मंगल का 4-10 का सम्बध रहने से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी साथ बेस्ट फ्रेंड्स का सपोर्ट आपकी हिम्मत और हौसले को बढ़ाएगा।
आयुष्मान योग के बनने से पेरेंटल बिजनेस में फैमिली का पूर्ण सपोर्ट मिलने से प्राफिट बढ़ेगा।
बिजनेस मीटिंग में एंप्लॉयड पर्सन की राय ली जा सकती है।
बिजनेस में ज्यादा काम की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से अतिरिक्त समय भी देना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर आप अपने काम पर पूरा ध्यान रखें किसी वजह से सीनियर के द्वारा कार्य के लिए आपको डांटा जा सकता है।
वाशि योग से जॉब चेंज करने की प्लानिंग बन सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन किसी जॉब पोर्टल पर अपना रिज्यूम अपडेट करने के लिए दिन अच्छा है।
विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें, परंतु ध्यान दें तो पता चलेगा कि इतनी गंभीर नहीं है, आपने व्यर्थ ही तनाव लिया है।
आपकी राशि में विराजित शुक्र की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से प्रेम संबंधों को बनाए रखने के लिए आपको आ रहे संकट से निपटने की ज़रूरत है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
सुनफा योग से घर में अनुशासित तथा सुखद माहौल रहेगा।
प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मौसम की वजह से कुछ आलस भरी स्थिति रह सकती हैं।
चन्द्रमा-शनि का 4-10 का सम्बध रहने से बिजनेसमैन की पॉलिटिशियन से नजदीकियां बढ़ेगी जो उनके लिए प्रॉफिटेबल साबित होगी।
कस्टमर ख़ास तौर पर आपसे संपर्क करेंगे।
बिजनेस में बाहरी गतिविधियों में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा।
बुधादित्य योग से मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के लिए कार्यों को निपटाने का उचित समय है, कुछ ठोस डिसीजन भी लेने में आप सफल होंगे।
कॉल या ईमेल से कोई शुभ सूचना मिलने से उमंग और प्रफुल्लित महसूस करेंगे आप पूरी मेहनत व परिश्रम से हर एक कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
जॉब में सिचुएशन स्ट्रांग रहेगी, सीनियर का भी सपोर्ट मिलेगा।
आपका लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा, साथ ही कुछ सोशलिस्ट पर्सन से मीटिंग भी हो सकती है।
पंचम भाव में चन्द्रमा व एकादश भाव में गुरु होने से गजकेसरी योग रहेगा जिससे स्टूडेंट्स को टीचर का गाइडेंस मिलेगा, टीचर के गाइडेंस से कई प्रॉब्लम का सलूशन निकलेगा।
युवा पीढ़ी को हर काम में सजगता दिखानी होगी, सजगता ही आपको हानि से बचा सकती है।
लक्की कलर नेवी, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
बिजनेसमैन कस्टमर के साथ वाद-विवाद करने से बचें, ऐसा करने से मार्केट में आपकी रेपुटेशन में गिरावट का कारण बन सकती है।
आप अगर निवेश करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सलाहकार की सलाह के बाद ही कदम बढ़ाएं।
व्यापार में स्टाफ के मध्य उचित अनुशासन और व्यवस्था बनाकर रखें, किसी अनहोनी की आशंका बन सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी योग्यता पर विश्वास रखकर आगे बढ़ते रहें, आप अपने अंदर पॉजिटिव एनर्जी महसूस करेंगे, शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
आपको इंटरव्यू में असफलता का मुंह देखना पड़ेगा।
ऑफिस में दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न ही करें तो उचित है।
दाम्पत्य और व्यावसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे तब ही परिस्थितियां अनुकूल बनेगी।
न्यूली लवर के लिए कई प्रॉब्लम क्रिएट हो सकती है।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा, सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
फाइनेंशियल कंडीशन नॉर्मल से नीचे जा सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
सिर दर्द व तनाव जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं, मेडिटेशन योग पर अधिक ध्यान दें।
वाशि योग से आपके लिए भाग्योदय स्थितियां बना रहा है, आपके अटके हुए कार्यों में गति आएगी।
प्रतिष्ठित लोगों के साथ मीटिंग से आपको कई नई व्यावसायिक जानकारियां हासिल होगी और कार्यप्रणाली को गति प्रदान करेगी।
दशम भाव में विराजित गुरू का द्वादश भाव में विराजित शनि से 3-11 का संबंध रहेगा जिससे आईटी, हेल्थ केयर, हॉस्पिटैलिटी, बैंकिंग और इंजीनियरिंग बिजनेसमैन को विदेश में अवसर मिलेंगे।
बिजनेस के महत्वपूर्ण मामलों में अवरोध आ सकते हैं बिजनेसमैन अवरोध से घबराए नहीं बल्कि डट कर उनका सामना करें।
वर्कप्लेस पर आप अपनी योग्यता और काबिलियत से प्रोजेक्ट्स को गति देंगे।
आनन्दादि योग से नौकरी बदलने पर विचार करें, क्योंकि आपको बेहतर पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर आप अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे।
घर के बड़े बुजुर्ग आपके पथ प्रदर्शक के रूप में सहायक सिद्ध होंगे।
शुक्र-शनि का नवम-पंचम संबंध रहने से लाइफ एंड लव पार्टनर का आपको सपोर्ट मिल सकता है।
स्टूडेंट्स के प्रेम संबंधों में अलगाव की संभावना है जिससे वो अपने फील्ड पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
र्स्पोट्स पर्सन को ट्रैक पर गरिष्ठ खानपान की वजह से पेट संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है।
आयुष्मान योग के बनने से धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि रहेगी, आपका सिद्धांतवादी नजरिया समाज में आपको सम्मानजनक माहौल करेगा।
बिजनेसमैन शेयर्स अथवा रिस्क प्रवृत्ति वाले कार्यों को अभी स्थगित ही रखें।
बिजनेसमैन कुछ हटकर रियल एस्टेट में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके साथ धोखा या विश्वासघात होने की स्थिति बन रही है।
द्वितीय भाव में चन्द्रमा व अष्टम भाव में गुरु होने से गजकेसरी योग रहेगा जिससे युवाओं को भविष्य संबंधी बनाई गई प्लानिंग को कार्य रूप देने में किसी अनुभवी का उचित सहयोग भी मिलेगा।
इनकम की सिचुएशन बेहतर होगी लेकिन साथ ही एक्सपेंडिचर भी बने रहेंगे।
सुनफा योग से नौकरी में किसी प्रकार के परिवर्तन या तबादले की स्थितियां बन रही है।
द्वितीय भाव में विराजित चन्द्रमा का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे पारिवारिक वातावरण में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है जिसकी वजह आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन ही होगा, इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व अशांत रहेगा।
बुधादित्य योग से डे स्टार्टिंग युवा पीढ़ी अपने इष्ट देव का ध्यान करें जिससे अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।
भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में परिवार के वरिष्ठ जनों की सलाह अवश्य ले, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
भुगतान संबंधित समस्याएं दूर होने से आप टेंशन फ्री रहेंगे।
आपकी राशि में विराजित चन्द्रमा का एकादश भाव से 3-11 का सम्बध रहेमगा जिससे बिजनेसमैन के कार्यों में बढ़ोतरी होगी, साथ ही लेन-देन संबंधी कार्योंं में सडनली ही कोई प्रॉफिट होगा।
सरकारी सेवारत लोगो को दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ सकता है।
ऑफिस की मीटिंग में आपके प्रोजेक्ट को अप्रूवल मिल सकता है, जिससे आपका ओहदा बढे़गा।
कुछ दिक्कतें आने के बावजूद सकारात्मक नजरिये और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे और अपने कामों को समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
वाशि योग से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा, नजदीकी व्यक्तियों के साथ कोई मेल मिलाप जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है।
काफी दिनों के मनमुटाव के बाद लवर से पुनः वार्तालाप हो सकती है।
मंगल-राहु का षडाष्टक संबंध रहने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
आपका व्यवहारिक रहना भी जरूरी है, बहुत अधिक आदर्शवाद आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, मनोस्थिति कुछ विचलित रहेगी।
संतान का अपनी स्टडी पर ध्यान न देना भी आपको परेशान कर सकता है।
व्यक्तिगत तथा पार्टनरशिप संबंधी व्यवस्थाओं में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है, साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भी सहयोगात्मक रवैया रहेगा।
रिलेशन के चलते साझेदारी के बिजनेस में मनमुटाव की संभावना बनेगी।
कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन पुराने कामों को पूरा करने के बाद ही नए कामों की जिम्मेदारी लें अन्यथा आपके कार्यों की सूची दिन प्रतिदिन लंबी होती जाएगी।
आपकी जिद्द के कारण आपको जॉब से हाथ धोना पड़ेगा।
ऑफिशियली मेटर को सिक्रेट ही रखें अर्थात् बॉस के भरोसे को कायम रखने का प्रयास करें।
पति-पत्नी मिलकर बच्चों तथा घर परिवार संबंधी मामलों पर विचार करें, किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप न होने दें।
पेट संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत अनुभव हो सकती है, जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है, हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम दे रहे कॉम्पिटिटर का कॉन्फिडेंस वीक हो सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
बिजनेस में अपनी कार्य योजना में कुछ बदलाव लाना जरूरी है जिससे कि और अधिक बेहतर परिणाम हासिल हो सके, हालांकि गतिविधियां सुचारू रूप से ही चलती रहेगी।
एकादश भाव में चन्द्रमा व द्वितीय भाव में शनि होने से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे आने वाले फेस्टिवल को देखते हुए आपका नए निवेश की और रूझान बढ़ सकता है।
बिजनेसमैन को एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा यदि एंप्लॉयड पर्सन लीव मांगे तो इंकार भूल भी न करें।
षष्ठ भाव में विराजित शुक्र का अष्टम भाव में विराजित मंगल से 3-11 का संबंध रहेगा जिससे नौकरीपेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन हो सकता है।
ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है, हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे, कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी, संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।
आयुष्मान योग के बनने से एंप्लॉयड पर्सन को किसी प्रोजेक्ट में सीनियर का सपोर्ट मिलेगा।
दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
किसी कार्यक्रम में अपॉजिट जेंडर के प्रति आपका अट्रेक्शन बढ़ेगा, यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा बदलते वातावरण की वजह से कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्यां आपको हो सकती है।
सुनफा योग से प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
लक्की कलर लाइट येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
यह समय निवेश करने के लिए आप के पक्ष में हैं, साथ ही बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी।
बुधादित्य योग से बिजनेस के लिए न्यू इक्विपमेंट, व्हीकल एंड इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके शुभ रहेगा।
सप्तम भाव में विराजित मंगल का दशम भाव में विराजित चन्द्रमा से 4-10 का संबंध रहेगा जिससे उधार दिया हुआ या रुके हुए पैसे की वापसी होगी जिसे आपकी आर्थिक समस्या के हल हो जाने से आपको सुकून मिलेगा।
आनन्दादि योग से किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी और दोबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।
बच्चों से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा, और घर में मेहमानों का भी आगमन से वातावरण और अधिक खुशनुमा बन जाएगा।
ऑफिस में वर्तमान में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें, किसी भी तरह का परिवर्तन करना उचित नहीं है।
वर्किंग वुमन की कार्यशैली अन्य स्टाफ को अट्रैक्ट कर सकती है।
षष्ठ भाव में विराजित केतु की पांचवी दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में जितना हो सके अन्य लोगों के कामकाज में हस्तक्षेप न करना है।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें परंतु अपना ध्यान अवश्य रखें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 2
पंचांग-
आज पुरे दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः08 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, आयुष्मान योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।

Comments
Post a Comment