AAJ KA RASHIFAL 4 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

4 सितंबर गुरुवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज पुरे दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः44 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र फिर श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 05ः21 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।      
व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता लाने के लिए जुटे रहेंगे, बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
बुधादित्य योग से लाइफ पार्टनर के साथ दिल खोलकर जिएंगे और मन में प्यार को लेकर, जो उमंगे होगी।
तृतीय भाव में विराजित गुरु की पांचवी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से व्यावसायिक परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेंगी। आपको फायदेमंद अनुबंध हासिल हो सकते है।
बिजनेसमैन जल्दबाजी में लिए गए ऐसे फैसले टाले तो वे वित्तीय नुकसान से बच सकते है।
बिजनेसमैन मार्केट में धन रिलेटेड लेन-देन करते वक्त बहुत सावधानी रखें, लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर एंड कोवर्कर के साथ तालमेल बनाकर चलने का प्रयास करना होगा, काम को लेकर स्थितियां बड़ी अच्छी होंगी, आपके लिए आसानी होगी।
आपका कॉन्फिडेंस आपको आगे ले जाएगा।
मंगल षष्ठ भाव में रहते दशम भाव में विराजित चंद्रमा से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली वर्क को नियमबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करें।
वाशि योग से स्पोर्ट्स पर्सन टै्रक पर पै्रक्ट्सि के दौरान हंसी मजाक के मूड में होंगे, जिससे हर मुसीबत को बड़ी आसानी से दूर कर लेंगे।
सेहत को लेकर आप टेंशन फ्री रहेंगे।

 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य करने से चमकेगा भाग्य।
नवम भाव में विराजित चन्द्रमा का सप्तम भाव से 3-11 का संबंध रहेगा जिससे बिजनेसमैन के गवर्नमेंट ऑफिस में अटकी फाइल अब क्लियर हो सकती है।
वित्तीय मामले सुधरने से आपका ध्यान किसी और बिजनेस की तरफ डाइवर्ट हो सकता है।
सौभाग्य योग के बनने से बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा।
ऑफिस से रिलेटेड किस प्रकार की ट्रैवेलिंग हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
आपका शांत व्यवहार आज कार्यस्थल पर किसी तनावपूर्ण स्थिति को संतुलित कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन काम को लेकर स्थितियां पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएंगी, जिससे आप काफी खुश होंगे।
सुनफा योग से घर में खुशी आएगी और अपनी प्यारी मीठी बातों से आप सबका दिल जीत लेंगे, आने वाली खुशी की दस्तक घर में होगी और घर में लोगों का आना-जाना हो सकता है।
लवर के साथ डिनर की प्लानिंग प्यार भरे पल लाएगा।
वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है।
चन्द्रमा नवम भाव में रहते दशम भाव में विराजित राहु से 2-12 का संबंध रहेगा जिससे सेहत के मामले में जंक फूड के खानपान से एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे।

 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में समस्या आ सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में ट्रांसपेरेंसी बना कर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
मंगल-शनि का दृष्टि सम्बन्ध रहने से एंप्लॉयड पर क्रोध करने से आपके कार्य डीले हो सकते है।
बिजनेस में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है।
स्टूडेंट्स इस समय अपने नोट्स किसी के साथ भी शेयर करने से बचें, साथ ही यदि नोट्स के आपके पास ही है तो भी बहुत संभालकर रखें क्योंकि नोट्स गुम होने की आशंका है।
एंप्लॉयड पर्सन को आलस्य उन्हें उनके कार्य से दूर रखेंगा।
विरोधी बॉस के सामने आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे।
सीनियर एंड जूनियर के मध्य आप अपनी बोंडिंग को सेट नहीं कर पाएंगे।
आपका जीवन साथी बुद्धिमानी की बातें करेगा और उनकी ही किसी सलाह को सुनकर आपको अपने काम को आगे बढ़ाने का कोई नया तरीका मिल सकता है।
आपकी लव लाइफ का चैप्टर स्टार्ट होने से पहले ही दी एंड हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट की दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग सेहत गड़बड़ा जाने के चलते केंसल हो सकती है।
चन्द्रमा अष्टम भाव में रहते नवम भाव में विराजित राहु से 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे सेहत को लेकर हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते है।

 
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने फिल्ड में किसी बात को लेकर थोड़ी निराशा हो सकती है।
आपके बिजनेस के सही फाइनेंस मैनेजमेंट के कारण आप सक्सेस के नए आयाम हासिल कर सकेंगे।
आनन्दादि योग से कॉर्पोरेट मीटिंग में आपका हसमुंख स्वभाव सभी को आपकी और आकर्षित करेगा।
मार्केटिंग से जुडे बिजनसमैन को थोड़ा गंभीर रवैया अपनाना जरूरी होगा, हल्के में स्थितियों को लेना नुकसानदायक हो सकता है।
द्वितीय भाव में विराजित सूर्य का षष्ठ भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे वर्कस्पेस पर आप लकीर के फकीर बनने की बजाय कुछ नया करने की कोशिश करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे।
आपकी सफलता विरोधियों के सीने में जलन पैदा करेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को कामकाज में तेजी अधिक रखनी है, क्योंकि कोवर्कर के साथ कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है।
बुधादित्य योग से जिन लोगों का जन्मदिन है, वे फैमिली के साथ सेलिब्रेट करते हुए टाइम स्पेंड करेंगे।
चन्द्रमा-शुक्र का दृष्टि सम्बन्ध रहने से लव पार्टनर को फैमिली मेंबर से मिलाने की प्लानिंग बना सकते है।
आंखों में दर्द भी हो सकता है, जरूरत पड़ने पर दवा लें।

 
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
सौभाग्य योग के बनने से घर में किसी के आने से रौनक आ जाएगी, घर में कोई फंक्शन कर सकते हैं या घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोई नई चीज खरीद सकते है।  
लव लाइफ में काफी दिनों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा।
नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपना उचित व्यवहार बनाकर रखें।
चंद्रमा षष्ठ भाव में रहते दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे फेस्टिव सीजन को देखते हुए बॉस के साथ आपकी सीक्रेट मीटिंग हो सकती है।
वर्कस्पेस पर उकसावे में आकर किसी से बुरा भला ना बोले नहीं तो दिक्कत हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन दिन को खूब इंजॉय करेगे।
सेहत भी बेहतर रहेगी।
वाशि योग से बिजनेसमैन को कोई आइडिया मार्केट में धमाल मचा सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ मतभेद कम होंगे।
सूर्य आपकी राशि में रहते एकादश भाव में विराजित गुरु से 3-11 का संबंध रहेगा जिससे किसी कार्य को करने का मन बना चुके है, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छे स्टूडेंट्स बनने हर काम में सफलता मिलेगी।
बिजनेस में अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना जरूरी होगा।
सुनफा योग से र्स्टाटअप व न्यू आउटलेट यूनिट के लिए समय अनुकूल है, इन्वेस्टर आपके बिजनेस आइडिया में विश्वास कर पाएंगे।
बिजनेसमैन किसी फील्ड में इन्वेस्टमेंट करते है, तो किसी जानकारी की सलाह के बाद ही करने के बाद ही इन्वेस्ट करें।
पेरेंट्स के सपोर्ट से आ रही जटिल समस्या हल होगी जिससे आप लाभ प्राप्त करेंगे।
चन्द्रमा पंचम भाव में रहते सप्तम भाव में विराजित शनि से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे लाइफ पार्टनर के साथ कोई काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं, जिससे आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
बुधादित्य योग से वर्कस्पेस पर आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, फिर भी आपके मन में दूसरी नौकरी का विचार आ सकता है।
डे स्टार्टिंग एंप्लॉयड पर्सन कुछ जटिल कार्यों के साथ होगी, लेकिन दिन के मध्य तक ही काम से फ्री भी हो जाएंगे।
वर्कप्लेस पर आपके ज्ञान की सभी सराहना करेंगे लेकिन आप अपने अंदर घमंड का निवास न होने दें।
चन्द्रमा पंचम भाव में रहते दशम भाव में विराजित गुरू से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे स्टूडेंट्स के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे।

 
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन-चिंतन करने की जरूरत है।
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहते एकादश भाव में विराजित बुध से षडाष्टक संबंध रहेगा जिससे फैमिली प्रॉब्लम के चलते पेरेंटल बिजनेस में परेशानियां आएगी।
प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बेहतरीन डील आपके आलस्य के कारण हाथ से निकल जाएगी।
सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव रहेगा।
नौकरी में मिला हुआ मौका आपके हाथ से छिन सकता है।
अर्जेंट वर्क से दुसरे शहर यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन सावधानी जरूर बरते।
खर्चों में तेजी रहेगी, जो आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ेगी और आपकी चिंता को बढ़ाएगी। विरोधियों को प्रबल होने का मौका मिलेगा, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें।
घर में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है।
राहु-शनि का 2-12 का संबंध रहने से स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान सावधानी रखें कुछ रुकावटे आने की संभावना बनेगी।
फ्रेंड्स एंड रिलेटिव आपके पास आर्थिक मदद के लिए आ सकते हैं, आपकी ना उनके मानस पटल पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ने का काम करेगी।

 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
आप अपने पारिवारिक कामों में इतना व्यस्त रहेंगे कि काम के लिए थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे, फिर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
लव पार्टनर के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
सौभाग्य योग के बनने से ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा।
आपकी प्लानिंग प्रॉडक्ट की सेल में इजाफा करेगी।
अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें।
चन्द्रमा तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे बिजनेस में न्यू मार्केटिंग टै्रक्टर से बहुत सारे मैजिक मोमेंट्स आएगे।
बिजनेस विस्तार के लिए डिजिटल मार्केटिंग के लिए आपको मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने का प्रयास करना होगा।
एकादश भाव में विराजित मंगल की आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आप किसी नए कार्य को धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके लिए अनुकूल रहेगा।  
आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स के साथ दोपहर बाद कुछ नया घटित हो सकता है।
सेहत में सुधार आएगा।
युवा पीढ़ी अपना फायदा देखते हुए नए लोगों की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं, ध्यान रहे इस तरह के रिश्ते की नींव कमजोर ही होती है।

 
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
बिजनेस में भाग्य की प्रबलता के चलते सफलता सुनिश्चित होगी।
गुरू सप्तम भाव में रहते दशम भाव में विराजित मंगल से 4-10 का संबंध रहेगा जिससे आपको स्ट्रांग व्यावसायिक पार्टी द्वारा आपको बेहतरीन ऑफर मिलने वाले हैं।
सौभाग्य योग के बनने से जमीन जायदाद से जुड़े कामों में सफलता आपके कदम चूमेगी।
मन में शंका रखना किसी भी बात में आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए मन से इसे बिल्कुल निकाल दें।
वर्कप्लेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे।
वर्कप्लेस पर आपका कॉन्फिडेंस ही आपको बॉस की नजरों में लाएगा।
आप अपने विरोधियों को हराने में कामयाब रहेंगे।
लव लाइफ में खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे।
वाशि योग से पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी, साथ ही सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी।
चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहते चतुर्थ भाव में विराजित शनि का 3-11 का संबंध रहेगा जिससे कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को समाज के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है।
आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और आप अपने आप में ज्ञान और अनुभव के बल पर अपने आसपास के लोगों को कुछ नया बताने की कोशिश करेंगे, जिसे सब बड़े ध्यान से सुनेंगे।

 
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक विकास होगा।
चन्द्रमा आपकी राशि में रहते अष्टम भाव में विराजित बुध से षडाष्टक सम्बध रहेगा जिससे स्कीन से संबंधित किसी समस्यां के कारण आपको समस्या का सामना करना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपने फील्ड में उम्मीद से बेहतर परफॉर्मेंस कर पाएंगे।
बुधादित्य योग से बिजनेस में अच्छी मात्रा में धन प्राप्त होगा, यदि आपने कहीं पैसा इन्वेस्ट किया है, तो उससे अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
आप आने वाले फेस्टिवल की तैयारी में अभी से जूट जाएं ताकि अच्छा मुनाफा कमा सकें।
बिजनेसमैन को आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
युवा पीढ़ी जो सोशल वर्क में एक्टिव रहते हैं, उनको दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को थोड़ा सा भी तनाव, मानसिक रूप से ज्यादा परेशान कर सकता है, प्रसन्न रहिए।
वर्कप्लेस पर आपकी कार्यशैली विरोधियों को भी आपके कार्य की कायल कर देगी।
सुनफा योग से जहां आप काम कर रहे हैं, वहां पर कोई पार्टी की योजना बन सकती है।
जीवन को अच्छा बनाने के लिए खुलकर हर गतिविधि में हिस्सा लें और अपनों को समय दें, उनके साथ वक्त बिताएं और मन में कोई शंका चल रही है, तो उसे दूर करने के लिए बातचीत करें।
शनि तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव में विराजित शुक्र से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे लवर का भावनात्मक सहयोग मिलेगा जिससे आप अपने मन की बात को से स्वयं को नहीं रोक पाएंगे।

 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें, नया काम करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं है।
चन्द्रमा द्वादश भाव में रहते आपकी राशि में विराजित राहु से 2-12 का संबंध रहेगा जिससे अगर व्यवसाय संबंधी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उस फैसले को लेकर आप टेंशन में रहेंगे, अपने ऑफिशियल फाइल वगैरह कंप्लीट रखें।
पैसे को इन्वेस्ट करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा लेकिन सलाहकार से सलाह लेने के बाद।
ग्रह स्थिति विपरीत होने से वर्कप्लेस पर आपको कार्य करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
पर्सनल लाइफ का असर आपकी प्रोफेशनल लाइफ दिखाई देगा।
नौकरी में जरा भी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है, महत्वपूर्ण डाटा संभालकर रखे, इसके चोरी होने या मिस होने का खतरा है।
स्टूडेंट्स अपने फिल्ड में जितनी उम्मीद रखेंगे, उसके मुताबिक ना मिलने से निराश होंगे, आप मोटिवेशनल स्टोरी को ज्यादा से ज्यादा पढ़े जिससे आप हमेशा पॉजिटिव फिल करेंगे।
सप्तम भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे फैमिली विवाद कोर्ट तक जा सकता है।
आपकी लव लाइफ के बारे में घर वालों को पता चल जाएगा।
बात करें सेहत की तो हाई कॉलेस्ट्रोल आपकी समस्या बढ़ा सकता है।

 
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।
नौकरी में क्लाइंट के प्रति मधुर व्यवहार और संयम रखना अति आवश्यक है।
ऑफिशियली टूर को लेकर आपकी विदेश यात्रा हो सकती है।
सौभाग्य योग के बनने से एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन भाग्य पूरी तरह पक्ष में है, प्लानिंग के अनुसार काम करने पर सफलता मिलेगी।
युवा पीढ़ी स्मार्ट वर्क करके ऊर्जा व श्रम को बचाएं।
चन्द्रमा एकादश भाव में रहते पंचम भाव में विराजित शुक्र पर सातवीं दृष्टि होने से घर परिवार के कार्यों में सहयोग देना तथा सब का ध्यान रखना वातावरण को सुखद और उत्तम रखेगा।
स्टूडेंट्स जो करना चाहते है उसे दिल से करने की कोशिश करें, आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी।
सर्दी और जुकाम की परेशानी हो सकती है।
मार्केट में जनसंपर्क का दायरा और बढ़ाएं जिससे आपके प्रॉडक्ट्स की पकड़ बढ़ेगी और आपके बिजनेस को नई पहचान मिलेगी।
गुरू चतुर्थ भाव में रहते सप्तम भाव में विराजित मंगल से 4-10 का संबंध रहेगा जिससे अपने व्यावसायिक हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें।
टैक्स संबंधी समस्या हो सकती है, किसी पार्टी के साथ डील करते समय उस कार्य को समझना जरूरी है।
वाशि योग से सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी इसके लिए प्रयासरत रहें।

Comments