AAJ KA RASHIFAL 24 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
24 सितंबर बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन आश्विन शुक्ल तृतीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 04ः17 तक चित्रा नक्षत्र फिर स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मी योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा अलसुबह 02ः56 के बाद तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
वर्किंग वुमन के ऑफिस में व्यवस्था उचित बनी रहेगी, आपको अपने प्रयास तथा परिश्रम के उचित परिणाम भी हासिल होंगे
एंप्लॉयड पर्सन सीनियर, जूनियर एंड कोवर्कर के साथ व्यवहार उचित बनाकर रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।
लक्ष्मी, ऐन्द्र योग के बनने से व्यापारियों के लिए दिन विशेषतया शुभ है, आप काफी प्रगति करेंगे।
फेसटिवल सीनज पर बिजनेस में अनुभव अत्याधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए अपने अनुभव का व्यापार में उपयोग करते हुए उसे आगे बढ़ाने का काम करें।
यंग जनरेशन को बुजुर्गों के पास बैठना चाहिए उनका अनुभव आपकी लाइफ में बहुत काम आएगा।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, लाइफ पार्टनर आप पर प्यार लुटाएगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं रहेगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज को दूर करने का प्रयास करें।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, परंतु दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहे और ना ही विश्वास करें।
बिजनेस में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे, भागदौड़ रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे।
युवाओ को झगड़ा फसाद और विवाद करने वाली संगत से दूरी बनाकर रखनी होगी, इससे उनकी अच्छी छवि प्रभावित होती है।
करियर में चुनौतियां आने से आपकी आय में स्थिरता देखने को मिल सकती है।
लोन के लिए प्रयास रत लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होगा, लोन मिलने से आपके कई रुके हुए काम आसानी से हो सकेंगे।
वर्किंग वुमन को अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा काम करना उचित परिणाम देगा।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में सकारात्मक स्थायित्व बना रहेगा।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर शांत रहें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होते-होते रुक जाएगा।
फेस्टिवल सीजन बिजनेसमैन को मुनाफा होगा, इसलिए उन्हें अपने ग्राहकों के नेटवर्क को एक्टिव करना चाहिए ताकि वह टर्न अप हों।
लक्ष्मी, ऐन्द्र योग के बनने से व्यवसाय से संबंधित पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं।
लाइफ पार्टनर एंड और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी।
आपकी पिछली बचत आपको भविष्य में कठिन समय को पार करने में सहायता करेगी।
करियर से रिलेटेड चल रही दिक्कत ठीक होगी।
वर्किंग वुमन ऑफिस के कार्य जल्दबाजी में न करें, अन्यथा पुनः नहीं करने पड़ जाएं।
स्टूडेंट्स का संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
टैरिफ का असर आपके बिजनेस पर दिखेगा, आपको कुछ लॉस का सामना करना पड़ेगा।
पब्लिक डीलिंग करते समय क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में बढ़ना बिजनेसमैन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अपनी हठ के चलते किसी का दिल दुखा सकते हैं, बॉस की बातों पर तीखी प्रतिक्रिया न दें।
एंप्लॉयड पर्सन को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, आर्थिक तनाव रहेगा।
विवाहित जातकों के जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
परिवार में किसी की सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी नजर रखें।
ऑफिस में सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें उनका अनुभव तथा मेहनत व्यवसाय की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाएगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें।
वर्कस्पेस पर मन अज्ञात भय और बाधाओं से ग्रस्त रहेगा।
वर्किंग वुमन को अपने कार्य पर ध्यान देना होगा।
जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते, इस सकारात्मक दृष्टिकोण का लाभ उठाएं।
अविवाहितों के विवाह की बात चल रही है तो वह बनती हुई दिखेगी।
स्टूडेंट्स स्टडी मटेरियल को अच्छे से पढ़ने समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा। पढ़नें में मन लगेगा, ऐसे में अपने टारगेट पर फोकस बनाए रखें और कड़ी मेहनत करें।
सेहत के मामले में पक्ष मजबूत होगा।
यंग जनरेशन के लिए यह समय कुछ कठिन है, इस परिस्थिति में धैर्य से काम लें और एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको अलग रखें, भागदौड़ की संभावना कम है।
वर्कप्लेस पर वर्किंग वुमन आत्मविश्वास से ओतप्रोत प्रयासों में अवश्य सफल होंगे।
व्यवसाय संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।
लक्ष्मी, ऐन्द्र योग के बनने से नई उपलब्धियां सामने आएगी, ज्यादा सोच विचार करने में समय व्यर्थ ना करें तथा तुरंत निर्णय ले।
त्योहार के सीजन को देखते हुए होटल रेस्टोरेंट के व्यापारियों को बड़े मुनाफे हाथ लगेंगे।
यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कठिन अध्ययन और तैयारी कर रहे हैं, तो यह अधिक प्रयास करने का सही समय है।
आपको कैलोरीज बर्न करने और शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कुछ योग-प्राणायाम में संलग्न होना पड़ेगा तथा कुछ चुनौतीपूर्ण व्यायाम में शामिल होना होगा।
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व अशांत रहेगा।
व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर तुरंत फैसला लेने की कोशिश करें, बहुत सोच-विचार करना तथा समय लगाना नुकसान दे सकता है।
बिजनेस में किसी पुरानी प्लानिंग को धरातल पर पुनः लाने की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके लिए शुभ रहेगा।
ऑफिस की कार्यप्रणाली में परिवर्तन की वजह से वर्किंग वुमन को सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानियां आएगी।
वर्कस्पेस पर पॉजीटिव एटीट्यूड आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, यद्यपि कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह सफलता देने में सहायक होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।
युवाओं को कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आ सकती है।
बिजनेसमैन के कामकाज को लेकर बनाई गई कोई प्लानिंग डिले हो सकती है, धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
व्यावसायिक पार्टियों के साथ हिसाब-किताब करते समय पारदर्शिता रखें, इससे संपर्क मजबूत होंगे।
नेटवर्किंग और सेल्स से संबंधित लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा, एनीमी एक्टिव हो सकते हैं।
वर्कस्पेस पर व्यर्थ की चिंताएं रहेंगी ऐसी स्थिति वर्किंग वुमन को चिड़चिड़ा बनाएगी, खुद को नियंत्रण में रखें और सोच समझ कर ही लोगों के बीच बोलें, अन्यथा मजाक का पात्र बन जाएंगे।
रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा, इसके लिए सभी को सभी से प्रेम से बात करनी होगी।
भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स स्टडी में ढिलाई न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें। यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें।
हेल्थ के मामले में परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी, इसलिए अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें और उचित इलाज कराएं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
ऑफिस में सभी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, इस वातावरण से काम करने में भी मन लगेगा।
वर्किंग वुमन को किसी प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए कहा जा सकता है।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को स्टॉक स्वयं मेंटेन करना होगा।
व्यावसायिक कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न होते जाएंगे, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं, तो बेहतर रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए।
यंग जनरेशन का धार्मिक कार्यों की तरफ मन लग सकता है।
जोड़ों में दर्द की समस्या आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी।
जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें किसी से रिश्ता बनाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के पदचिन्हों पर चले।
आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बिजनेस करने वालों की बिक्री अपेक्षाकृत कुछ अधिक होगी, अन्य कारोबार भी सामान्य गति से चलते रहेंगे।
प्रभावशाली व्यावसायिक लोगों से संपर्क बनेंगे, इस समय व्यापार से संबंधित गतिविधियों का भी अधिक प्रचार प्रसार करना जरूरी है।
वर्किंग वुमन के वर्कस्पेस पर काफी दिनों से चली आ रही समस्या पर अंकुश लगेगा।
लक्ष्मी, ऐन्द्र योग बनने से युवा वर्ग मनपसंद नौकरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने टिचर के साथ बॉडिंग बेहतर बनाने के प्रयास में सफल रहेंगे।
लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जीवन में हो रहे बदलाव के बारे में आपको यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें।
घर का कोई सदस्य डाइबटिज की समस्या से परेशान हो सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन यदि किसी प्रभावशाली पर्सन से मीटिंग कर रहे हैं, तो बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर बहुत धैर्यवान तथा आशावादी रहें और निश्चिंत रहें कि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा। निराश को छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें।
पार्टनरशिप संबंधी गतिविधियों में उचित तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है, पार्टनर हिस्सेदार हैं तो सभी की सलाह पर गौर करना होगा और कोई भी निर्णय सर्वसम्मति से लेना होगा।
लक्ष्मी, ऐन्द्र योग के बनने से व्यवसाय में नए नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जिनके द्वारा आपकी उत्तरोत्तर उन्नति होगी, प्रतिद्वंदी भी परास्त रहेंगे।
स्टूडेंट्स के अंदर आत्मविश्वास की कमी होने के कारण फील्ड में आ रही बाधाओं में कमी होगी। आत्मनिरीक्षण के लिए कुछ अकेला समय उपयोगी होगा।
यंग जनरेशन को उनके कार्यों में सफलता मिलती दिख रही है।
आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
व्यवसाय में कुछ उलझने बनने से अपेक्षित लाभ भी नहीं मिलेगा, विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार विमर्श करने की जरूरत है।
बिजनेस में चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
वर्कस्पेस पर चारों ओर के टेंशन के माहौल में काम करना आसान नहीं होगा, बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।
वर्किंग वुमन को अपने विरोधियों से अलर्ट रहना होगा, वो आपकी पीठ पीछे षड़यंत्र रच सकते है।
परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को किसी और के द्वारा ध्यान भटकाया जा सकता है, जिससे वो अपने फील्ड में बेस्ट देने के प्रयास में विफल रहेंगे।
युवा जो भी कार्य करें, उसे समय और पूरी जिम्मेदारी के साथ ठीक तरीके से पूरा करें, काम में लापरवाही ठीक नहीं।
दाम्पत्य जीवन में तनाव है तो उसे बढ़ावा देने से बचें और लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बना कर रहें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8

Comments
Post a Comment