AAJ KA RASHIFAL 26 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
26 सितम्बर शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 09ः34 तक आश्विन शुक्ल चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः09 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 03ः24 के बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।
लक्ष्मी योग के बनने से वर्कप्लेस पर काम में आ रहे बदलाव की वजह से नए शहर में तबादला या नई जगह काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है।
मीडिया रिलेटेड पर्सन के लिए समय अच्छा है, कठोर मेहनत करते रहें और जीवन में आगे बढ़ते रहें।
शुभ ग्रहों के योग से बिजनेस में आप अपने लिए एक या दो लक्ष्य बनाकर पूरी तरह से उनके लिए डेडीकेशन बढ़ाने की कोशिश करें, धीरे-धीरे प्रगति होती हुई नजर आएगी।
बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा।
दांपत्य जीवन में कोई कही हुई बात जीवनसाथी को गुस्सा दिला सकती है।
सुनफा योग से स्टूडेंट्स अपने टीचर से भविष्य के लिए खुलकर चर्चा करेंगे।
सेहत सामान्य रहेगी।
अपेक्षा के अनुसार जीवन में बदलाव हो सकता है। किसी भी प्रकार की मेहनत से आप डरे नहीं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
ग्रह गोचर अनुकूल होने से पार्टनरशिप बिजनेस में दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
सर्वार्थसिद्धि, विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेस में कि गई आपकी पुरानी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी।
वर्कस्पेस पर आप अपने चारों ओर देखेंगे तो कुछ अच्छे काम होते नजर आएंगे।
वर्किंग वुमन के काम से अधिकारी खुश होंगे साथ ही उनके सोचे हुए काम पूरे होंगे।
किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले पर चर्चा हो सकती है।
बुधादित्य योग से शादीशुदा लोग अपने दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का आनंद लेंगे और जीवन साथी के करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ बातचीत करेंगे।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन पक्ष में रहेगा फील्ड में जो चाहेंगे वो उन्हें मिलेगा।
बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता का संतान से सुख मिलेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस से रिलेटेड एक्टिविटी में अतिरिक्त कोशिशों की जरूरत रहेगी।
सर्वार्थसिद्धि, विष्कुम्भ योग के बनने से मार्केट में लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मशीनरी, स्टाफ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हल होती जाएंगी।
वर्कस्पेस पर आप इनोवेटिव ढंग से आगे बढ़ेंगे जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को टीचर का साथ मिलेगा।
बात करें सेहत की तो अपने स्वाद से ज्यादा सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा।
आनन्दादि योग से यंग जनरेशन को अपनी जीवन शैली पर ध्यान देना होगा।
शादीशुदा लोग दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी झेल सकते हैं, लेकिन लव लाइफ में दिन आपके फेवर में रहेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में खर्चे बहुत ज्यादा होंगे, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है, हो सकता है कि क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल करना पड़े।
बिजनेसमैन को इस समय किसी पर भी भरोसा करना भी ठीक नहीं है। आपके साथ धोखा हो सकता है।
कामकाज के मामलों में बिल्कुल भी ढिलाई न दिखाएं, क्योंकि इसके कारण बॉस नाराज हो सकते हैं।
जब तक नौकरी पेशा लोगों का काम में मन नहीं लगेगा तब तक कोई नया काम आपको नहीं मिल सकता है, इस समय आर्थिक कशमकश जारी रहेगी, अपने अंदर अहम की भावना ना आने दे। इसकी वजह से रिश्तो में खटास भी आ सकती है।
घनिष्ठ मित्रों से पारिवारिक और निजी जीवन की बातें भी शेयर की जा सकती हैं।
युवा वर्ग मौज मस्ती में अपना समय व्यर्थ ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा।
सेहत में गिरावट की आशंका है, इसलिए सचेत रहें और सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही करना ठीक नहीं होगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों से मदद मिलेगी।
लक्ष्मी योग के बनने से ऑफिशियली ट्रैवलिंग के दौरान अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात आपको प्रसन्नता देगी। किसी खास मुद्दे पर उनका विचार जानने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
वर्किंग वुमन काम के सिलसिले में नौकरी पर किसी नए काम के मिलने से उत्साहित होंगे।
कारोबारी ग्राहकों को आकर्षित करना चाहते हैं तो उन्हें कोई नई, लुभावनी और आकर्षक तरीके को अपनाना लाभकारी सिद्ध होगा।
व्यावसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी ना होने दें, गवर्नमेंट ऑफिस का टेंडर मिल सकता है।
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से बात करके उनके मन की जानने की कोशिश करेंगे।
वाशि योग से युवा पेरेंट्स के बताए मार्ग पर चले, तभी उन्हें मनवांछित सफलता प्राप्त हो सकेगी, घर में पूजा पाठ और धार्मिक माहौल रहेगा।
स्टूडेंट्स की पढ़ाई व करियर संबंधित समस्या का समाधान मिलने से तनावमुक्त महसूस करेंगे।
आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
व्यावसायिक जीवन में तालमेल न बनने के कारण परिवार में हल्का-फुल्का मतभेद रह सकता है, जो दोपहर बाद सामान्य हो जाएगा।
व्यापार शुरुआत के लिए समय उपयुक्त चल रहा है, कम पूंजी निवेश में स्टार्ट कर सकते हैं, बड़ी पूंजी लगाने से बचें, व्यापार बढ़िया चलेगा, आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
वर्किंग वुमन वर्कस्पेस पर आप में एनर्जी भरपूर रहेगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे, जो आपको परेशान करेंगे।
सर्वार्थसिद्धि, विष्कुम्भ योग के बनने से काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने से और बॉस से तारीफ सुनने से आप खुश नजर आएंगे।
यंग जनरेशन नजदीकी संबंधों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर होने से विशेष मुद्दों पर चर्चाएं भी होगी।
दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे।
सुनफा योग से आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स नई ऊर्जा के साथ अपने फिल्ड में आगे बढ़ते जाएंगे।
पेट में बढ़ती गैस आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
सॉफ्टवेयर कंपनी में जॉब करने वाली वर्किंग वुमन के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
ग्रहों का संकेत है कि आप भाग्यशाली रहेंगे वर्कस्पेस पर काम के लिए दिन बढ़िया है।
लक्ष्मी योग के बनने से बिजनेस में मार्केटिंग क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होगी।
पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं।
परिवार को भी समय देने में कामयाब रहेंगे और परिवार वालों से प्रेम बढ़ेगा। लेकिन गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे और इसके लिए किसी दोस्त से बात कर सकते हैं।
बुधादित्य योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन निराशा को साथी न बनाएं, क्योंकि सफलता और असफलता दोनों ही जीवन में मिलती हैं, हमेशा हर्ष उत्साहित रहें।
यंग जनरेशन को खुद के क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
सेहत में गिरावट आ सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस में आपके द्वारा बनाई गई प्लानिंग में कुछ न कुछ बदलाव करना पड़ सकता है, खर्चों की अधिकता रहेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपसी वैमनस्य के चलते घाटे की आशंका है, इसलिए जो भी सौदा करें, उन्हें सोच-विचार कर ही करें।
नौकरीपेशा लोग काम में उतार-चढ़ाव के चलते थोड़े चिंतित रहेंगे, अपनी प्लानिंग को तुरंत क्रियान्वित करें, ज्यादा सोच विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं।
वर्किंग वुमन को वर्कप्लेस पर यदि कोई बात आपको अत्यधिक परेशान कर रही है तो उसे अपनों से शेयर करें, चर्चा करने से हो सकता है कि कोई समाधान निकल आए।
पैतृक संपत्ति के दस्तावेज सदैव संभाल कर रखें और खोने का डर हो तो फोटोकॉपी का सेट अलग रखें।
स्टूडेंट्स को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करना चाहिए, यदि पढ़ाई में कोई दिक्कत हो तो टीचर से मार्गदर्शन लें।
आपकी सेहत में सुधार होता हुआ महसूस नहीं होगा और कुछ पुरानी समस्याओं से मुक्ति नहीं मिलेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स को सुबह के समय थकान होने से कुछ परेशानियां महसूस होगी।
बिजनेस में अच्छा लाभ होगा, कहीं से बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है, जिससे लिए गए लोन की किस्त कम हो सकती है।
आनन्दादि योग से कारोबार को बढ़ाने के लिए उपयुक्त समय है लेकिन आपको प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि आकर्षण बढ़े।
वर्किंग वुमन वर्कप्लेस पर आप अपने लिए एक या दो लक्ष्य बनाकर पूरी तरह से उनके लिए डेडीकेशन बढ़ाने की कोशिश करें, धीरे-धीरे प्रगति होती हुई नजर आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन किसी भी प्रकार की मेहनत से आप डरे नहीं, काम में आ रहे बदलाव की वजह से नए शहर में तबादला या नई जगह काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है।
लव पार्टनर को खुश रखने की कोशिश में आप कामयाब होंगे, जीवनसाथी कोई नई डिश खाने में बना सकता है।
बात करें सेहत की तो दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा।
वाशि योग से यंग जनरेशन पॉजिटिव सोच बनाए रखें जो आपके भविष्य को नई दिशा देगी।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में किसी नोक-झोंक हो सकती है।
लक्ष्मी योग के बनने से व्यापार से संबंधित बातों में अपनी मनमर्जी बिल्कुल न चलाएं, अपने हर एक निर्णय का परिणाम क्या होगा, इस बात को ठीक से परखने की आवश्यकता है।
बिजनेस में कोई प्लानिंग धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
वर्किंग वुमन को काम के सिलसिले में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं बस काम पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर जूनियर एंड सीनियर का पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे वो आसानी से अपने प्रोजेक्ट को कर पाएंगे।
सर्वार्थसिद्धि, विष्कुम्भ योग के बनने से दाम्पत्य जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे और सेहत भी बढ़िया रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन दिन भर इंजॉय करेंगे और लंबे समय तक अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
यंग जनरेशन के कुछ नई प्लानिंग भी होगी और आने वाले वेकेशन पर घूमने जाने के योग बनेंगे।
शॉपिंग के दौरान आवश्यकता से अधिक क्रेडिट कार्ड का प्रयोग न करें, तमाम तरह के साइबर क्राइम हो रहे हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्य में रुकावट आ सकती है।
फेस्टिवल सीजन के आने से कस्टमाइज्ड ज्वैलरी का बिजनेस करने वालों को टैरिफ से थोड़ी राहत महसूस होगी।
ग्रहों की चाल पक्ष में होने के साथ-साथ सर्वार्थसिद्धि, विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा होगा।
कार्यक्षेत्र में भरपूर मेहनत और योग्यता से अपना टारगेट हासिल कर लेंगे, लेकिन अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
वर्किंग वुमन को कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
यंग जनरेशन फैमिली के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने फ्रेंड्स के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर एंजॉय करंबगे।
सेहत के मामले में पुराने दर्द से आपको कुछ हद तक राहत महसूस होगी।
बुधादित्य योग से शादीशुदा लोग दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ नयापन महसूस करेंगे और जीवन साथी से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
व्यापार में सोचा गया मुनाफा मिलने की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही है, यह तो काम धंधे में होता ही रहता है कि कई बार मनचाहा लाभ नहीं मिल पाता।
कारोबार को बढ़ाने के लिए बनाया गया प्रोजेक्ट फेल भी हो सकता है, इसलिए जो भी प्रोजेक्ट बनाएं, उसकी सफलता की संभावना पहले चेक कर लें।
वर्किंग वुमन को बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा, इसलिए अपने काम को पूरी मुस्तैदी से ध्यान लगाकर करें।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है।
यंग जनरेशन को नकारात्मक प्रवृत्ति लोगों की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं।
दाम्पत्य जीवन में रोमांस की कमी महसूस करेंगे और अपने जीवन साथी के साथ घर के बाहर आउटिंग का प्लान नहीं बना सकेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने फील्ड में खुशी महसूस नहीं होगी।
बदलते मौसम के चलते सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment