AAJ KA RASHIFAL 8 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
8 सितम्बर सोमवार, प्रतिपदा श्राद्ध, विश्व साक्षरता दिवस
सुरेश श्रीमाली
पंचांगः-
आज रात्रि 09.12 तक आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज रात्रि 8.03 तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, धृति योग, शूल योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 02.29 के बाद मीन राशि में रहेंगे वहीं दोपहर 02.29 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबज 10.15 से 11.15 बजे तक शुभ चौघड़िया एवं दोपहर 4.00 से 6.00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07.30 से 9.00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।
लवर के साथ प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे।
वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा, विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी।
धृति व शूल योग का साथ मिलने से बिजनेस में आपके अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
आपको प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय बिताना और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा, दिन लाभदायक रहेगा।
होम एप्लाइंस से जुड़े व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे।
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगी किंतु बेवजह है किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम बनाए रखें।
चन्द्रमा द्वादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को नया टारगेट मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ रहेगा।
बुधादित्य योग से गवर्नमेंट परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन अनुकूल है।
दैनिक गतिविधियों में लगे रहेंगे।
आपकी सेहत ठीक रहेगी, आप स्वच्छता का पूरा ध्यान रख सकेंगे।
आप ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र चंदन की माला से 108 बार जाप करें।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व जुनुन आप में रहेगा।
आनन्दादि योग से टारगेट बेस्ड लोग को मेहनत से पीछे नहीं हटना है, क्योंकि अब समय आ गया है जब आप इसे भूनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।
काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।
ऑफिस में सीनियर के साथ एनिमी भी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
बिजनेसमैन को अपने संपर्कों में वृद्धि करेंगे और कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे।
वाशि योग से इलेक्ट्रॉनिक सामानों के बिजनेसमैन को आने वाले फेस्टिवल सीजन के चलते लाभ होगा।
बिजनेस में जो स्थिरता महसूस हो रही है, उसकी वजह से आपको समस्याओं का हल मिल सकता है, लेकिन इसी जगह पर टिके रहने से आपको बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी, वक्त के साथ प्रयत्न भी बढ़ाने होंगे।
चन्द्रमा एकादश भाव में रहते तृतीय भाव में विराजित शुक्र से नवम-पंचम राजयोग रहने से आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें, दिन समझदारी से बिताएं।
लवर की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन उपलब्धियों वाला रहेगा।
खानपान पर संयम रखें, बाहर का बना भोजन और ओवरईटिंग के चलते पेट में दर्द होगा।
आप ऊँ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः मंत्र वैजयंती माला से 108 बार जाप करे।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
सरकारी सेवारत लोगो पर कार्य का दबाव बना रहेगा।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें।
धृति व शूल योग बनने से वर्कस्पेस पर विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे।
लव लाइफ में कुछ परेशानियाँ आएंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धिमता से उसे दूर करने में सफल होंगे।
संतान से सुख मिलेगा, जिससे परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा।
चन्द्रमा दशम भाव में रहते आपकी राशि में विराजित गुरू से 4-10 का सम्बध रहने से करियर को बेहतर बनाने के लिए स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान देंगे।
आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे, आपकी सेहत ठीक रहेगी, खान-पान का ध्यान रखें।
बिजनेसमैन को मार्केट से पेमेंट कलेक्ट करने में कुछ परेशानियां का सामना करने के बाद ही राशि हाथ में आएगी।
सुनफा योग से पार्टनरशिन बिजनेस में आप अपनी कार्यप्रणाली में अभी कोई भी बदलाव ना लाए।
लापरवाही की वजह से कोई डील कैंसिल हो सकती है।
आप ऊँ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
बिजनेसमैन कोई भी ऐसा काम न करें जिससे ब्रांड को डेंट लगे, खासकर गैर कानूनी कार्यों में भागीदारी न बनाए।
न्यूली बिजनेसमैन को जल्दबाजी से दूरियां बनाए रखनी होगी।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहने से बिजनेसमैन की फायनेंशियली कंडिशन वीक हो सकती है उन्हें अपने धैर्य को बनाएं रखना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन का लापरवाह तथा क्रोध पूर्ण रवैया उनके कार्यों में रुकावट डाल सकता है, अपनी इन कमियों मैं सुधार लाएं।
ऑफिस में आपके विपक्ष में ज्यादा वोट होने से आपकी परेशानियां बढ़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन पर वर्कलोड बढ़ सकता है, जिसके चलते उन्हें ऑवरटाइम करना पड़ सकता है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहने से नशा जैसे-शराब आदि का सेवन करने वाले लीवर से संबंधित रोग की चपेट में आ सकते हैं।
लवर के साथ संबंधों में कड़वाहट ना आने दे।
खुद के ही अनैतिक कार्यों के कारण थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
आपका आध्यात्मिकता की ओर झुकाव हो सकता है।
लव-झंझाल में फंसने से गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को करिअर को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है।
युवा वर्ग को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो कहीं न कहीं इससे आपका ही नुकसान होगा।
आप ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्मयै नमः मंत्र कमलगट्टे की माला से जाप करें।
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग अच्छी रहेगी।
वाशि योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में दिल लगाकर लगे रहेंगे जिसका फायदा उन्हें आने वाले समय में मिलेगा।
युवाओं को बड़ी कंपनी से प्लेसमेंट मिल सकता है।
वर्कप्लेस पर सीनियर कोवर्कर से आपके कार्यों की तुलना कर सकता है।
धृति व शूल योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन का आत्म विश्वास बढ़ सकता है।
नए व्यापार में हाथ जमाने से पहले जांच परख लें और उसे धरातल पर श्राद्ध पक्ष के बाद ही लाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेस में आपको दूसरों की प्रगति किस प्रकार हो रही है, वो छोड़कर केवल अपनी प्रगति पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।
चन्द्रमा अष्टम भाव में रहते आपकी राशि में विराजित बुध से षडाष्टक सम्बध रहने से फॉरेन बिजनेसमैन को टेक्स को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
प्रेम संबंधों में गलतफहमीओं की वजह से अलगाव की स्थिति बन रही है।
जिनका जन्मदिन या विवाह की वर्षगांठ है उन्हें मनचाहा उपहार प्राप्त होगा।
आपका पेट खराब होने की संभावना है।
आप ऊँ गं गणपतये नम मंत्र की एक माला जाप करे।
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से लोन से छुटकारा मिलेगा।
पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा।
व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
बुधादित्य योग से कॉन्फ्रेंस एंड मीटिंग में कुछ समय अनुभवी व्यक्तियों के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।
नवम-पंचम योग के बनने से बिजनेस में लाभ की प्रबल संभावना है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपका बिजनेस को लेकर वर्किंग स्टाइल पार्टनर का आपमें विश्वास जगाएगा।
टेलीकम्युनिकेशन के व्यापारियों को पुरानी उधारी वापस मिल सकती है, साथ ही कंपनी के द्वारा दिया गया टारगेट भी पूरा होता नजर आ रहा है।
लंबे समय आप जो चाह रहे थे वो आनन्दादि योग का साथ मिलने से ऑफिस में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते है।
कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर किसी प्रॉजेक्ट में कोवर्कर की हैल्प करके आपको जो शुकुन मिलेगा वो आप बया नहीं कर पाएंगे।
चन्द्रमा सप्तम भाव में रहते पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहने से स्पोर्ट्स पर्सन का व्यक्तित्व टै्रक पर दूसरों को आपकी ओर अटै्रक्ट करेगा।
राजनीति से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
घरेलू खर्चों पर निगाह रखें, कई ऑप्शन दिशा भ्रमित कर सकते हैं।
आप भगवान कार्तिकेय की पुजा करें।
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन फिर भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
सुनफा योग से बिजनेस में मार्केट से आपको अचानक कोई ऐसी शुभ सूचना मिलेगी कि जिसके प्रभाव से आपकी दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
पार्टनरशिपन बिजनेस में आप व पार्टनर के द्वारा कि गई मेहनत की वजह से बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे।
व्यवसायिक तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
आप नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
ज्ञान और कौशल के लिए कामकाज के मामले में तारीफ सुनने को मिल सकती है।
चन्द्रमा षष्ठ भाव में रहते दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहने से एंप्लॉयड पर्सन को बॉस के कार्यों को प्रॉयोरिटी पर रखना होगा।
दोपहर के बाद आप मनोरंजन के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।
परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा।
वाशि योग से प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है साथ ही किसी पैपर पर साइन कर रहे है, तो श्राद्ध पक्ष का ध्यान रखें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड आर्टिस्ट के लिए दिन उत्कृष्ट रहेगा।
आप ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः मंत्र की एक माला जाप करें।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याए हो सकती है।
व्यापारियों को जोखिम भरे कामों से फायदा अवश्य होगा लेकिन यह एक मुसीबत को न्योता भी देगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहने से मार्केट में विरोधी नुकसान करने की फिराक में चल रह रहंह हैं, ऐसे में बिजनेसमैन ध्यान दें और पूर्ण रूप से सजग रहें।
न्यू बिजनेसमैन के लिए हड़बड़ाहट उनके कार्यों को बिगाड़ सकती है।
ऑफिस में आप फालतु की गपशप में समय बर्बाद न करें।
कामकाज के मामले में आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा।
वर्कप्लेस पर विवादित भरे बयानों से आपको बचना चाहिए, ध्यान रहें किसी की पीठ पीछे चुगली न करें।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहने से प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती है।
लाइफ पार्टनर पर क्रोध आ सकता है इसलिए आपको शांति और विनम्रता से बात करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स आप उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे, इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें।
लीवर के रोग से पीड़ित लोग लापरवाही से बचें और डॉक्टर के अनुसार चलें, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
आप ऊँ नमः शिवाय मंत्र की माला जाप करें।
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिशतेदारों की मदद करें।
जीवन में कभी भी परिस्थितियां एक जैसी नहीं रहती हैं, इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करें।
आनन्दादि योग से विवाह से संबंधित बातें आगे बढ़ सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर जो कार्य आप कर रहे उसके अलावा दूसरा कार्य आपको मिल सकता है।
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहते सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से सीनियर एंड बॉस के सपोर्ट से आपके अंदर आत्मविश्वास जागृत होगा।
विद्यार्थियों को समय न गवांते हुए पढ़ाई पर पूरा ध्यान केन्द्रित करना होगा, नहीं तो लापरवाही के चलते रिजल्ट प्रभावित हो सकता है।
बेहतर स्वास्थ्य को लेकर आपका ध्यान योग-प्राणायाम की तरफ रहेगा।
व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार फायदा मिलता रहेगा।
धृति, शूल योग बनने से आपकी इनकम में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी।
दोपहर बाद बिजनेसमैन को कुछ नए सौदे मिल सकते है।
युवा पीढ़ी को अपने आने वाले फ्यूचर के बारे में सोचना चाहिए।
आप ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय का 108 बार जाप करें।
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाईनेश से लाभ होगा।
स्टूडेंट्स को गुरूवर की बताई राह कामयाब बनाएंगी।
वाशि योग से डिजिटल मार्केटिंग से आप अपने व्यापार को आगे बढाने में सफल होंगे जिससे कुछ लाभ हासिल करेंगे।
इंटरनेशनल बिजनेसमैन पेशेवर मोर्चे पर कुछ मुद्दों को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
कारोबार को बढ़ाने के लिए अच्छा मैनेजमेंट बहुत जरूरी है।
कामकाज के मामले में आप पर वर्कलोड ज्यादा होने के बावजुद भी आप अपनी लगन से अपने काम को अंजाम देने में सफलता हासिल करेंगे।
कोवर्कर की सहायता से वो आपके प्रति पूर्ण रूप कृतज्ञ हो जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन सफलता का स्वाद चख सकते है।
चन्द्रमा तृतीय भाव में रहते सातवीं दृष्टि भाग्य भाव पर होने से सामाजिक बैठकों में मुख्य भूमिका निभानी होगी, इस फील्ड से जुड़े लोगों को दूसरों से मान सम्मान प्राप्त होगा।
जीवनसाथी कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच का रिश्ता कुछ कमजोर होता नजर आएगा।
बुधादित्य योग से बात करें लव लाइफ की तो आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे।
आपका स्वास्थ्य बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा।
आप ऊँ गजाननाय नमः मंत्र लाल चंदन की एक माल का जाप करें।
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-साहस बढेगा।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि करियर के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।
इस समय पार्टनरशिप बिजनेस में अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है।
चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहते पंचम भाव में विराजित गुरू से 4-10 का सम्बध रहने से बिजनेसमैन फेस्टिवल सीजन को देखते हुए कर्मचारियों के साथ बैठकर उनके कार्य को देखें।
रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से जुड़ें लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
नौकरी में प्रमोशन पाना है तो मेहनत अधिक तो करनी पड़ेगी।
धृति, शूल योग बनने से ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
कामकाज के मामले में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे।
घर की व्यवस्था को लेकर दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है।
लव लाइफ मैरिड लाइफ में कनवर्ट होने की संभावना बन सकती है।
सुनफा योग से स्टूडेंट्स अपने फिल्ड में मेहनत कर आप दूसरों के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे।
आप श्री राम जय राम जय जय राम मंत्र की तुलसी माला से जाप करें।
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दावपेंचो को सिखे।
छोटे व्यापारियों को कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहने से बिजनेसमैन बड़ी मात्रा में पैसों का लेनदेन करने से बचें।
बिजनेसमैन को लीगल नोटिस मिल सकता है।
युवा वर्ग किसी से अहंकार का टकराव न करें और यह कतई नहीं सोचना चाहिए की आपको सब आता है।
ऑफिस के सिक्रेट, गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें, विश्वासघात हो सकता है।
कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है, कुछ खराब संभावना की कल्पना आपकी टेशन बढ़ा सकती है।
ऑफिस में बॉस का व्यवहार रूखा हो सकता है, जो आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है।
आपकी वजह से परिवार को भी पैसों से संबंधित तकलीफ से गुजारना पड़ सकता है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहने से लव लाइफ में धोखा मिल सकता है, स्वयं को संभाले कोई गलत कदम न उठाएं।
स्टूडेंट्स टीचर व वरिष्ठों की बातों को एक कान से सुनकर दूसरे से निकालने की गलती कतई न करें।
शुगर पेशेंट लापरवाही न करते हुए, दिनचर्या को नियमित रखें।
आप देवी लक्ष्मी की पूजा करते हुए ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः मंत्र की कमलगट्टे की माला से जाप करें।

Comments
Post a Comment