AAJ KA RASHIFAL 12 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
12 सितम्बर शुक्रवार, षष्ठी श्राद्ध
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 09ः59 तक आश्विन कृष्ण पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः59 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 05ः31 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
बुधादित्य योग से लवर का जन्मदिन है तो उपहार खरीदें और उन्हें भेंट करें, इससे लव लाइफ में रोमांस बढे़गा।
रिलैक्स महसूस करने के लिए परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी योजना भी बनेगी। इससे आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। आपके बच्चे या छोटे भाई-बहन का शिष्ट और संस्कारित रवैया आपको संतुष्ट करेगा।
टेक्स्टाइल एंड रेडिमेंड क्लॉथ बिजनेसमैन न्यू स्टॉक का डिस्प्ले करें।
वाशि योग से वर्कस्पेस पर आप अपने कामों में बढ़त बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे।
स्टूडेंट्स की ऊर्जा का स्तर हाई रहने से आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।
आप के नेतृत्व में कोई पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्य संपन्न हो सकता है।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से हानि होगी।
बिजनेस में आलस्य की वजह से कुछ कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक समय भी देना पड़ेगा।
आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी।
बिजनेसमैन को सरकारी काम करते समय कागजी कार्यवाही ठीक से करना चाहिए ताकि आगे कोई परेशानी न हो।
वर्कस्पेस पर आप अपने महत्वपूर्ण कार्य दिन की शुरुआत में ही पूरे करने का प्रयास करें। युवा पीढ़ी को ओवर कॉन्फिडेंस में आकर किसी अन्य को अपने से छोटा आंकना बिल्कुल ठीक नहीं है।
कॉम्पिटिशन एंड जनरल स्टुडेंट्स के करियर में बढ़त की उम्मीदें तब ही कायम रहेंगी जब वे अपने लक्ष्य को लेकर अर्लट होंगे।
थायराइड के मरीजों को सजग रहने की आवश्यकता है, दवाओं का नियमित सेवन करें और यदि जांच नहीं कराई है तो करा लें।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से शुभ समाचार मिलेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में सफल होने के लिए कोशिश करते रहेंगे।
युवा वर्ग के लोगों को वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन मिलेगा, उन्हें इसका लाभ लेना चाहिए क्योंकि वरिष्ठों का सलाह रास्त सुगम करेगी।
व्याघात योग का साथ मिलने से बिजनेस में आप सफलता का सफर जारी रखने में सक्षम रहेंगे।
वर्कस्पेस पर ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकालत का काम करने वालों को अच्छे क्लाइंट मिलेंगे। काम में मन भी लगेगा।
आनन्दादि योग से लव लाइफ में सडनली गिफ्ट मिल सकता है।
मित्र की पहचान से विवाह संबंधित प्रपोजल आएगा।
सिर में भारीपन महसूस होता रहेगा, अपनी माँ का भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख सकेंगे, ऐसा करके आप अपने सभी जन्म संवार सकते हैं।
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
सुनफा योग से वर्कस्पेस पर अपने कामों प्रति अधिक सचेत रहेगे, आप सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
युवा पीढ़ी आप पूरे जोश में मेहनत से प्रयासरत रहें, स्वयं को साबित करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
बच्चों के भविष्य संबंधी कोई प्लानिंग बनेगी और निवेश संबंधी कार्य संपन्न होंगे।
आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लव लाइफ में थकान और बोरियत की एक सामान्य भावना रहेगी।
बुधादित्य योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन को कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
सेहत को लेकर सिरदर्द से व्यथित रहेंगे।
व्यवसायिक पहलुओं को संवारने के कई मौके बनते नजर आते रहेंगे अगर आप नए कार्य करने की प्लानिंग बना रहे है, तो श्राद्ध पक्ष के बाद करें।
पुराना निवेश कर रखा है, उस पर मिलने वाला ब्याज अच्छा धन लाभ कराएगा।
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
व्याघात योग के बनने से बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है।
यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस मामले में आपको सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है, प्रयास तेज करें।
वाशि योग से पति-पत्नी के बीच उचित संबंध रहेंगे, आप प्रबलता से प्रेम और रोमांच जैसे विचारों की तरफ आकर्षित होंगे।
हायर एजुकेशन प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है, अब उन्हें आने वाले व्यवधानों से छुटकारा मिलेगा।
खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें अन्यथा पेट खराब रह सकता है।
युवा पीढ़ी उत्साह से भरपुर होकर आप अपने कार्य को करने के प्रयास में लगे रहेंगे।
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में विपरीत परिस्थितियां आएं तो भी विवेक और विश्वास का दामन कतई नहीं छोड़ना चाहिए।
वर्कप्लेस पर ऊंचाई पर खड़े हो कर काम करते समय अलर्ट रहे ताकि कोई दुर्घटना न हो।
घर की कोई महंगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, जिसकी वजह से अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती हैं।
आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।
प्रेम जीवन में आपकी कोई चुभती बात लवर को नाराज कर सकती है।
घरेलू कलह के कारण स्टूडेंट्स आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड पर फोकस नहीं कर पाएंगे, अपनी सम्पूर्ण शक्ति को बटोर कर वे इस प्रतिकूल काल को चुटकी में हरा सकते हैं।
कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है, आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के सम्बधों में मजबुती आएगी।
सुनफा योग से फैशन से जुड़े हुए काम करने वाले लोगों को अच्छा मौका मिलने की संभावना है, उनको आने वाले फेस्टिवल सीजन के लिए इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
करियर को संभालने के लिए आपके काम के घण्टो की अवधि बढ़ी हुई रहेगी। हालांकि दोपहर तक हालात तनावपूर्ण बने रहेंगे।
युवा पीढ़ी जिस लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं तो डेडीकेशन दिखाने की आवश्यकता है, मार्ग आपको मिलते जाएंगे, लेकिन प्रयास में सतर्कता रखना आपकी जिम्मेदारी है।
आनन्दादि योग से विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति से अवसर मिल सकता है।
पार्टनर के लिए थोड़ा वक्त निकालकर बातचीत बढ़ाने की कोशिश करें।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को अपने गुरू या पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए, अनुभवी लोगों की सलाह आपको जिन्दगी के हरेक मोड़ पर जीत दिला सकती है।
सर्दी जुकाम और गले की खराश तकलीफ दे सकती है।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
व्याघात योग के बनने से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने फील्ड पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
आपके स्वास्थ्य सितारे दुर्बलता और बीमारी का संकेत देते हैं।
बिजनेस करने वाले न्यू कार्य स्टार्ट करना चाह रहे है, तो शारदीय नवरात्रा में करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
सुनफा योग से उत्पादन व विक्रय, कानून के क्षेत्रों से आपके करियर के क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है, आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिल सकती है।
घर परिवार से संबंधित मामलों को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो सकती हैं, बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले।
युवा पीढ़ी या सोशलिस्ट को कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है, ज्यादा भागा दौड़ी की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होते-होते रुक जाएगा।
वाशि योग से बिजनेस में आप एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे।
ग्रह स्थिति अनुकूल होने से मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को जो टारगेट दिया जाएगा उसे कंपलीट कर पाने में ज्यादा परेशानियां नहीं आएगी।
अगर आप किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के का मन बना रहे है, तो श्राद्ध पक्ष के बाद ही करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में खटपट की आशंका बन रहीं है।
बुधादित्य योग से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को भी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे दिन भाग्यवर्धक रह सकता है।
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
सहकर्मियों के साथ मेलजोल का व्यवहार ही ठीक रहता है, व्यर्थ की नोक-झोंक नहीं करना चाहिए, इससे आपकी परेशानियां ही बढ़ेगी।
बिजनेस बढ़ाना चाह रहे है, तो अभी नहीं करें क्योंकि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है, आप शारदीय नवरात्रा में करें।
किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है तथा अशुभ ख्याल मन में आएंगे, अपनी मनो स्थिति पर काबू रखें।
युवा पीढ़ी खर्च करते समय अपने बजट का भी अवश्य ध्यान रखें, वरिष्ठों का गुस्सा झेलना पड़ सकता है।
लव लाइफ में लवर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है जिसका असर घर में किसी पर गुस्सा होने से घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड स्टूडेंट्स जितनी सफलता की उम्मीद लगाए बैठे है उतनी उन्हे नहीं मिलने से वो तनाव में रहेंगे।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
युवा पीढ़ी जीवन के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे।
आनन्दादि योग से बिजनेस में महत्वपूर्ण बातों की तरफ जाने-अनजाने में आपका ध्यान भटक सकता है।
वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य पर ध्यान दें आप फालतू की बातों और राजनीति से दूरियां बनाकर रखें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स उन लोगों के साथ चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जिनके पास कोई ज्ञान नहीं है।
आपको स्वास्थ्य समस्या विकसित होने या घायल होने की संभावना है।
सुनफा योग से परिवार से संबंधित बातों में जरूरत से अधिक उलझे रहने से बचें, विवाह से संबंधित निर्णय मन के अनुसार होने की वजह से आनंद और समाधान मिलेगा।
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
व्याघात योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन शानदार रहेगा, पुराने ऑडर के साथ नए ऑडर के बढ़ने के चांसेज बन सकते है।
करियर में उन्नति की और बढ़ेंगे, किसी नजदीकी मित्र से अचानक ही मुलाकात होगी, और बहुत अधिक सुकून भी मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा, साधारण और संतोष जनक दिन बीता पाएंगे। सभी प्रकार की खुशहाली के संकेत हैं।
युवाओं को जोश पर नियंत्रण रखना चाहिए, तैश में आकर विवादित मामलों में कतई न उलझें।
बुधादित्य योग से आपको पेरेंट्स और ससुराल वालो से लाभ प्राप्त हो सकता है, बच्चों व लवर के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून बना रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को कुछ विषय बहुत ही कठिन लगते हैं। उन कठिन विषयों को सुलझाने में अब सफलता प्राप्त होगी।

Comments
Post a Comment