AAJ KA RASHIFAL 23 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
23 सितंबर मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन आश्विन शुक्ल द्वितीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः40 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें, बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को दूसरे के समक्ष जाहिर न करें।
ब्रह्म योग के बनने से व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने की स्थिति दिखाई दे रही है, अचानक डिमांड बढ़ने से आपका लाभांश भी बढ़ेगा।
वर्किंग वुमन ऑफिस के काम को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है, साथ ही कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
वाशि योग बनने से प्रेमी के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है, अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
यंग जनरेशन का सभी के साथ सामंजस्य बेहतर रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
बिजनेस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन कोई भी डिसिजन जल्दबाजी में न लें, तो आपके लिए सही रहेगा।
बुधादित्य योग बनने से बिजनेसमैन अगर नए कार्य को करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
वर्किंग वुमन ऑफिस और घर का बैलेंस बनाने में सफल होंगी।
वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
युवाओं का समय के महत्व को समझना चाहिए।
आनन्दादि योग बनने से स्टूडेंट्स को कामयाबी पाने के लिए छोटे बदलावों पर अमल करना होगा जिससे उनकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
व्यापार में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने के प्रयास में लगे रहेंगे, अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं तो प्रयासरत रहें।
बिजनेसमैन को प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें, कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की जरूरत है।
वर्किंग वुमन के काफी प्रयासों के बावजूद भी नौकरी में स्थिति यथावत ही रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस का कार्यभार बढ़ेगा, जिसके चलते देर तक बैठना होगा काम निपटाने के लिए।
आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें धोखा के रूप में परिणाम प्राप्त होगा।
युवा वर्ग की वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है।
आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार से ग्रस्त हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने फिल्ड में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
बात करें सेहत की तो मेहनत ज्यादा होने से आपका स्वास्थ्य डगमगा सकता है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।
सुनफा योग बनने से व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, हालांकि स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को शुभ ग्रहों का साथ मिलेगा जिससे वे सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन को पदोन्नति पाने के लिए प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए, पदोन्नति के लिए बॉस को प्रसन्न रखें।
वर्किंग वुमन वर्कप्लेस पर में लापरवाही से बचें अन्यथा परिणाम अपोजिट हो सकते है।
ब्रह्म योग बनने से यंग जनरेशन को नए प्रयोग आजमाने से पहले जानकारों से सलाह लेनी चाहिए, साथ ही वरिष्ठों के अनुभवों का लाभ लेते रहना चाहिए।
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की सैर हो सकती है, दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है, प्रेम जीवन में दोस्तों से मदद मिल सकती है। ।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन निवेश करते समय सावधानी बरते।
व्यापारियों को यदि कहीं से बड़ी डील का ऑफर मिल रहा है तो उसे पूरा करने में देरी नहीं करना चाहिए, इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है।
ब्रह्म योग बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है। आप में से कुछ पेशेवर लाभ कमा सकते हैं।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे।
वर्किंग वुमन को ऑफिस में सीनियर, जूनियर, कोवर्कर एंड बॉस से किसी कार्य में मदद मिल सकती है।
अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे, जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है, प्रेम जीवन में सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे।
आनन्दादि योग बनने से स्पोर्ट्स पर्सन की ट्रैक पर तारीफ होगी।
बात करें सेहत की तो आपको पुरानी चोट से आराम मिलेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
वर्किंग वुमन घर की किसी बात को लेकर वर्कस्पेस पर कार्य में एकाग्रता नहीं रख पाएंगी।
बुधादित्य योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।
कॉरपोरेट बिजनेस मीटिंग में आपकी उपस्थिति होने से आपको फायदा होगा, किसी नए प्रोजेक्ट में ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय उचित रहेगा, कोई डील फाइनल होने की संभावना है।
ब्रह्म योग के बनने से बिजनेसमैन मार्केट में जिस पेमेंट को लेकर आप परेशान थे कि अब यह कैसे प्राप्त होगा वह काफी समय से रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में बेहतर करने के प्रयास में जुटे रहेंगे। सेहत के मामले में आप बदलते मौसम का ध्यान रखें।
रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा, मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेसमैन को इस समय व्यावसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी, कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपने साहस और हिम्मत से उन्हें हल कर लेंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस के लिए अगर नई प्रॉपटी परचेज करने जा रह है, तो प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में पेपर आदि अच्छी तरह चेक कर लें आप धोखा-धड़ी के शिकार हो सकते है।
वर्किंग वुमन को जॉब में कोवर्कर के मामले में हस्तक्षेप न करें तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा।
आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुखी कर सकती है, घर में सामंजस्य कम रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा।
यंग जनरेशन को अपने दिमाग में परेशानियों को स्थान नहीं देना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए घातक हो सकता है।
आपको एसिडिटी और अपच होने की संभावना है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पहचान कर पुरा करें।
आपका खर्च अधिक रहेगा, आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
बिजनस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
ब्रह्म योग के बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे, लेकिन जल्दी सफलता के चक्कर में गलत रास्ता चुनने से बचें।
नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। पदोन्नति होने के योग हैं।
भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, राजकीय कार्यों स्थगित ही रखें।
वाशि योग बनने से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड में जमकर मेहनत करेंगे।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
हल्का बुखार आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेसमैन को गंभीरता से काम करना होगा।
सुनफा योग बनने से नौकरी में क्लाइंट के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें, नौकरी में सितारों का साथ मिल सकता है।
ऑफिस का काम-काज आज हल्का रहेगा, ऐसे में शांत मन से नए कार्यों की प्लानिंग करें। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
आनन्दादि योग बनने से आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है, जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
बुधादित्य योग बनने से वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
वर्किंग वुमन अपने अधीनस्थों से कार्य कराने में सफल रहेंगे, इसके चलते बॉस भी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
ब्रह्म योग के बनने से भाग्य आपका सहयोग कर रहा है, किसी व्यावसायिक लक्ष्य को हासिल करने में आप सक्षम रहेंगे, जल्दी ही उचित ऑर्डर भी मिलेंगे।
लेकिन पार्टनरशिप बिजनेसमैन के लिए यह समय अनुकूल नहीं है, इस तरह की योजनाएं भविष्य के लिए टाल दें।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
ब्लड प्रेशर हाई-लॉ से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेस में कुछ नया करने की अगर आप प्लानिंग बना रहें है, तो उसे टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। दिन भर तनाव में रहेंगे।
व्यापारी लेन देन में समझ बूझ कर काम करें क्योंकि उनसे पैसों के बड़े लेन-देन में चूक होने की संभावना दिख रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। सरकारी कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं।
शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा, आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा।
जीवनसाथी से किन्हीं बातों को लेकर विवाद हो सकता है, विवाद को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देना चाहिए, एक दूसरे को समझने की कोशिश करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स किसी और की सफलता को देखकर डिप्रेशन में रहेंगे।
आप पराजित होने के साथ-साथ बीमार भी महसूस करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, हो सकता है इस यात्रा में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है जिससे अच्छा मुनाफा मिले।
ब्रह्म योग के बनने से व्यावसायिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है, सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं।
ऑफिस में अधिकार बढ़ेगे, अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए ऐसे में मैनेजमेंट अच्छा रखें। नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है।
वर्किंग वुमन के कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय उचित रहेंगे, आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं।
वाशि योग बनने से जो युवा सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वह अपना प्रयास जारी रखें।
स्टूडेंट्स फोन पर बात उतनी ही करें जितनी आपके काम की आपको समय की अहमियत को समझना होगा। फालतू की गपशप से दूरियां बनाए रखने में ही आपका फायदा होगा।
सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment