AAJ KA RASHIFAL 13 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

13 सितम्बर शनिवार



सुरेश श्रीमाली 

पंचांग-
आज सुबह 07:24 तक आश्विन कृष्ण षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज सुबह 10ः11 तक कृतिका नक्षत्र फिर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, हर्षण योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।

मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से छुटकारा मिलेगा।
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथुजियाज्म में डवलमेंट होगा।  
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता ळे, इस वजह से बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
हर्षण, सर्वाअमृत योग के बनने से पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी।
इस विकेंड किसी खास कर्मचारी के अचानक चले जाने से कार्य क्षेत्र की व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आएंगे।
प्रेमी प्रेमिका के मध्य गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं, आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
सुनफा योग से स्टूडेंट्स को पेरेंट्स के द्वारा कहीं गई बातों से राह चुनने में मुश्किल नहीं आएगी।


वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथुजियाज्म में डवलमेंट होगा।  
आनन्दादि योग से वर्कस्पेस पर आप अपने कार्यों कें प्रति अधिक सचेत रहेंगे, आपकी ऊर्जा का स्तर हाई रहेगा।
कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं, इससे संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा।
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा।
किसी जटिल डिज़िज को लेकर आप तनाव में रहेंगे।
हर्षण, सर्वाअमृत योग के बनने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में चुस्त, जोश और मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ेंगे।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
बर्तन कारोबारियों के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है किंतु वे निराश न हों क्योंकि आने वाले दिनों में स्थितियां आपके लिए सामान्य हो जाएंगी।


मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढेगे खर्च रहे सावधान।  
बिजनेस करने वाले आलस्य की वजह से कुछ कामों को पूरा करने के लिए अधिक समय भी देना पड़ेगा।
युवा पीढ़ी सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं होंगे उनके लिए रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर ही रहना उचित है, अपने कार्यों को सहज तरीके से संपन्न करें।
विकेंड पर वर्कस्पेस पर आपके काम सामान्य गति से आगे नहीं बढ़ेंगे, अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं।
आप कठोर और अप्रिय शब्द बोल सकते हैं जो आपके माता-पिता को नाराज कर सकता है और आपके जीवनसाथी को चोट पहुंचा सकता है।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन मौज मस्ती में कीमती समय खो सकते हैं, ऐसे में पढ़ाई पर फोकस करें।
सेहत को लेकर दिन सामान्य नहीं रहेगा।


कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढाने का प्रयास करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन भाग्यवर्धक रह सकता है।
बुधादित्य योग से बिजनेसमैन को अपने काम के बदले में कितना मुनाफा प्राप्त हो रहा है, इस बात पर ध्यान देकर काम करना होगा।
वर्कस्पेस पर ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे, आपकी ऊर्जा और समय बहुत सही ढंग से खर्च होंगे।
संतान का कोई कार्य आपके मन को संतुष्टि देगा।
युवा वर्ग को अपने जीवन से संबंधित सकारात्मकता बनाए रखनी होगी।
सुनफा योग से पार्टनर के स्वभाव को जानने की कोशिश करें, महिलाएं घर के कामकाज के साथ-साथ सामाजिक कामों में भी भाग लेंगी।
सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरते।


सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।      
हर्षण, सर्वाअमृत योग के बनने से बिजनेस में आपको मेहनत के मुताबिक अनुकूल परिणाम मिलेंगे, इससे कार्य क्षमता बढ़ेगी।
वर्कस्पेस पर आपको अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा।
पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच बांट लेने से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे जिसे आपके व्यक्तित्व में भी और अधिक निखार आएगा।
वाशि योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन चिंताओं को दूर करके कोशिशों को सफलता के मुकाम तक पहुंचा कर ही रहेंगे।
जोड़ों के दर्द से आपको आराम मिलेगा।


कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लाईफ अच्छी रहेगी।
पति-पत्नी के बीच कुछ उदासीनता रह सकती है, विवाहोत्तर प्रेम संबंधों में रुचि बिल्कुल भी ना ले, और अपने परिवार पर ही ध्यान दें।
हर्षण, सर्वाअमृत योग के बनने से व्यवसाय में कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य पर ही ध्यान दें।
करियर को संभालने के लिए आपके काम के घण्टों की अवधि बढ़ी हुई रहेगी।
आनन्दादि योग से आपके द्वारा दिए गए सुझाव को महत्व दिया जाएगा परिवार में भी आपका सम्मान बढ़ेगा जो प्रसन्नता देगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे। आपको अपने पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए।
स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी।


तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेस में बढ़त की पूरी उम्मीदें कायम रहेंगी पर आपको उसके लिए पूर्ण समर्पित रहना होगा। आलस्य रूपी नकारात्मकता को पीछे धकेलना होगा।
युवा वर्ग पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें।
इस विकेंड पर ऑफिस में अपना काम पूरी समझदारी से करें, बॉस गलती पर क्लास भी ले सकते हैं।
घर में किसी अप्रिय चर्चा में शामिल होने से बच सकते हैं, कोई आपत्तिजनक बातें कह सकता है।
स्टूडेंट्स को अपने आलस्य को दूर करना होगा और सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपका पेट कमजोर बना हुआ है।


वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7thजी हाउस में होने से बिजनस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
बुधादित्य योग से वर्कस्पेस पर आप किसी व्यक्ति से केवल व्यक्तित्व की वजह से आकर्षित हो रहे हैं, उनके स्वभाव और विचारों को भी जानने की कोशिश करें।
यदि विदेश से संबंधित कार्य फंसे हैं तो उनको सफलता मिलेगी।
सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इस कारण मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर करेंगे जिसका असर आपकी कार्यक्षमता पर न होने दें, आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिल सकती है।
परिवार में आपकी बातों का सभी समर्थन करेंगे, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
वाशि योग से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
बिजनेस में कुछ कामों को आपके द्वारा टालने की कोशिश की जा सकती है। व्यापार से संबंधित की गई यात्रा सफलता दिलाएगी।


धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा को क्रियान्वित करने जा रह है, तो शारदीय नवरात्रा में करें।
सुनफा योग से अपने करियर को और अच्छा बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंकते रहेंगे।
वित्तीय मोर्चे पर बहुत अच्छा करेंगे, काम के साथ सब अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।
आनन्दादि योग से इस विकेंड परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर डिनर का प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
स्टूडेंट्स रुटीन से हट कर कुछ नए कोर्स को करने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा रूके अच्छी तरह से रिसर्च करने के बाद ही आगे कदम बढ़ाएं।
महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहे, मोटापा आपकी सेहत के लिए समस्या बन सकता है।


मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढाई में निखार आएगा।
वाशि योग से व्यवसायी न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रहे है, तो श्राद्ध पक्ष के बादी ही करें।
प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
बुधादित्य योग से युवा वर्ग टेक्नोलॉजी के मामले में पूर्ण ज्ञान करने में असमर्थ हैं तो उन्हें इस दिशा में अपने को अपडेट करना होगा।
वर्कस्पेस पर आप उन लोगों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जिनके पास कोई ज्ञान नहीं है।
अपने जीवन के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे।
प्रेक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन सतर्क रहें चोट लगने के योग बन रहे है।
स्वास्थ्य समस्या विकसित होने या घायल होने की संभावना है, आपको परहेजी खाना, खाना चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए।


कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रोपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
बिजनेस में सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता ना अपनाएं, जल्दबाजी में किए गए कार्यो के कारण हानि भी भुगतनी पड़ सकती है।
विवादित मामलों में सजग रहने की जरूरत है, आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं वही आपके साथ कोई गड़बड़ कर सकता है। जिससे आपके कष्ट बढ़े हुए रहेंगे। इस दिन आप कुछ कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे।
आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, आपकी आक्रामक बात आपके साथी को नाराज कर सकती है।
स्टूडेंट्स जितना चाहते हैं, उस किस्म की सफलता न मिलने से चेहरे पर उदासी छा जाएगी।


मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
कार्यस्थल में काम अधिक है तो अपने ऑफिस में टारगेट को पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित करें, मन न लगे तो परेशान न हों मनोरंजन का सहारा लें और कोई कॉमेडी मूवी देख कर मूड फ्रेश करें और अपने कार्य पर पुनः लग जाएं।
हर्षण, सर्वाअमृत योग के बनने से व्यापार के प्रति अधिक उत्साहित रहेंगे, एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे, निवेश की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन होगा।
आनन्दादि योग से घर के मोर्चे पर अव्यवस्था और गड़बड़ होगी, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने-अपने फिल्ड में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करें।

Comments