AAJ KA RASHIFAL 18 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

18 सितंबर गुरुवार, द्वादशी श्राद्ध


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज रात्रि 11ः25 तक आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज सुबह 06ः32 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शिव योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
लग्जरी वस्तुओं में युवा आवश्यकता से अधिक खर्च न करें, पैसे की फिजूलखर्ची भी नहीं होनी चाहिए।
किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
कॉर्पोरेट मीटिंग में किसी व्यक्ति से मिल रही नकारात्मक टिप्पणी आपको परेशान कर सकती है, अन्य लोगों की बातों से अधिक अपनी भावनाओं पर ध्यान देना जरूरी है।
सेहत से संबंधित चिंता नहीं होगी, लेकिन शारीरिक स्वास्थ्य ठीक बनाए रखने के प्रयास करते रहें, शारीरिक कमजोरी अधिक रह सकती है।
फैमिली में पुराना विवाद आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती हैं, भविष्य संबंधित चिंता की वजह से क्रोध उत्पन्न हो सकता है।
ऑफिस की गोपनीय बातों को अपने तक ही सीमित रखें और किसी बाहरी व्यक्ति से भूल कर भी शेयर न करें, आप सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो सकेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने के कारण इवेंट से बाहर हो सकते है।


वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर मीटिंग में प्रेजेंटेशन के लिए कहा जा सकता है।
बच्चों के खानपान पर ध्यान दें तभी उनकी सेहत अच्छी होगी।
कारोबार में कोई अवसर हाथ लगे तो सोचने समझने में समय न गंवाएं और इसका लाभ लेने के लिए सक्रिय हों।
युवा वर्ग को बेस्ट फ्रेंड के सपोर्ट से फायदा हो सकता है।
फैमिली में सभी का साथ आपको मिलेगा जिससे आपकी टेंशन कम होगी।
बात करें प्रेम जीवन की तो प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने सीनियर से कोई नई बात पता चलेगी।
युवा वर्ग के नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे, पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे।

 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर लोगों द्वारा बोली गई बातें या उनके व्यक्तित्व को बदल पाना संभव नहीं है, इसलिए आपको अपनी भावनाओं पर काम करते रहने की आवश्यकता है।
बिजनेसमैन अपने नेटवर्क को विस्तार दें, अच्छे लोगों से संपर्क भविष्य में आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
कार्यस्थल पर आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे और अपेक्षा से अधिक कार्य होंगे, विरोधी और शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा।
युवा वर्ग के दैनिक कार्यों में प्रगति होगी, आपकी ऊर्जा और समय एक साथ कई काम करवा देंगे।
सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दूर रहें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अगर एग्जाम देने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो मीठा दही अपनी मां के हाथ से खाकर अपने इष्टदेव को याद करते हुए घर से बाहर निकलते समय अपना सीधा पैर पहले बाहर निकाले।


कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन दुःखी व विचलित रहेगा।
बिजनेस में आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे।
अपनी कार्यप्रणाली को सलीकेदार और व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
संयुक्त परिवार की अपनी मर्यादा होती है जिसका पालन करना चाहिए, गड़े मुर्दे कतई न उखाड़ें, समस्या बढ़ेगी।
माहौल को मधुर बनाने के लिए प्रेमी के साथ कुछ मनोरंजन, डिनर आदि जैसे प्रोग्राम बनाएं।
लेकिन युवा वर्ग के लिए एक-दूसरे की बातों को और विचारों को समझने में वक्त लग सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन मध्य फलदायक रहेगा।

 
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में रुकावट आएगी।
कामकाज के मामले में अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है।
आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
अपने बच्चों की एक्टिविटी पर गंभीरता से नजर रखें और उन्हें अच्छे संस्कार देने का प्रयास करें।
प्रेम जीवन में किसी दूसरे की सलाह आपको खलेगी।
एसिडिटी और पेट की जलन को कम करने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा।
मामूली रूप से स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी।
युवा वर्ग को नकारात्मक बोलने से बचना चाहिए, आपकी नकारात्मक वाणी रिश्ते खराब कर सकती है।
स्टूडेंट्स नेगेटिव थॉट्स से दूरी बनाकर रखें।


कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
फेस्टिल सीजन को देखते हुए वर्कलोड बढ़ेगा, सडनली आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक बढ़िया समय बिता सकते हैं।
युवा वर्ग के लिए दिन प्लानिंग बनाने के लिए उपयुक्त है, आपको भविष्य के कामों का प्लान बनाना चाहिए।
आपको अपने बॉस के साथ तालमेल करना जरूरी है क्योंकि आपके बॉस ही आपके काम का मूल्यांकन करते हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को सडनली कोई गुड न्यूज प्राप्त हो सकती है।
बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें, पौष्टिक भोजन खाएं।

   
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
स्टूडेंट्स स्टडी में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
बिजनेस में दिन मिश्रित फलदायी होगा, दोपहर बाद कारोबार में बेहतरी आएगी, सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन मनपसंद काम में पूरी ऊर्जा से जुटने की आदत बनाएं, आपकी लगन ही आपको ऊंचाई को छूने में मदद करेगी।
कर्ज लेने और देने के हिसाब से दिन सही नहीं है, तो कर्ज देर से चुकता हो सकता है।
परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे। प्यार फैलाने के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में न उलझें।
आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं, मुंह के छालों के संकेत हैं।


वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th  हाउस में होने से धार्मिक कार्य में रुकावट आ सकती है।
यदि कोई सरकारी काम पेंडिंग है तो उसे आज ही पूरा कर लें, अब विलंब की जरूरत नहीं है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर पर पॉजिटिव थिंकिंग रखें, क्योंकि समय की स्थिति आपकी परेशानियां घटाने की ओर बढ़ रही हैं।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में शाम तक सुधार संभव है।
प्रेम जीवन में आपकी कोई बात प्रेमी के मन में घर कर जाएगी।
युवा वर्ग को अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।

 
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में अगर कोई मामला चल रहा है, तो वो और उलझ सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर काम करते समय सावधानी बरतें।
भविष्य संबंधी बातों की अधिक चिंता करने की वजह से रिलेशनशिप की स्थिरता मिटती हुई नजर आ सकती है।
ससुराल की तरफ से ओर से कुछ छोटी-मोटी समस्याएं लगातार आपको परेशान कर सकती हैं।
स्टूडेंट्स को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।
लवर की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।


मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
कारोबारियों को समय का पर्याप्त सदुपयोग करते हुए पिछले अधूरे कामों को पूरा करना चाहिए।
वर्कस्पेस पर सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
परिवार में किसी कारण से विवाद भी हो सकता है. समझदारी का परिचय देते हुए विवाद को टालने का प्रयास करें।
स्टूडेंट्स को गुरु अथवा गुरु तुल्य लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा, ऐसे अवसर कम ही मिलते हैं। मिलें तो लाभ लें।
युवा वर्ग के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा।
किसी भी व्यक्ति के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने से पहले सोच-विचार करना जरूरी है, आनंद की तलाश घर के बाहर नहीं, अंतर्मन में करें।
जो कारोबारी विदेश से व्यापार करते हैं वे इस काम में मुनाफा कमा सकते हैं, देखिए कहां सौदे होने वाले हैं।
वर्कस्पेस पर आप अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे, आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं, सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे।
आप अपनी जरूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें, आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है।
सेहत के मामले में आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपना 100 प्रतिशत देने में सफल होंगे।


मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होते-होते रुक जाएगा।
युवा वर्ग को उस व्यक्ति से बचने की कोशिश करनी चाहिए, जो आपके कार्यों को बिगाड़ने का काम करता हैं।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को कस्टमर को अट्रैक्ट करने के लिए नई व अट्रैक्टिव स्कीम या ऑफर निकालने चाहिए।
आशीर्वचन कहेंगे। अपना सामान सावधानी से रखें।
वर्कस्पेस पर आ रही समस्याओं को सुलझाने में उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा सहकर्मियों से आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।

Comments