AAJ KA RASHIFAL 25 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
25 सितंबर गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07ः07 तक आश्विन शुक्ल तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज शाम 07ः09 तक स्वाति नक्षत्र फिर विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मी योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
वर्कस्पेस पर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा।
ग्रहों की चाल यह बताती है कि मार्केटिंग और यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। क्योंकि इस समय कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति जरूरी है।
इस समय घर की समस्याओं में ही ना उलझे रहे तथा अपने व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें।
लक्ष्मी योग के बनने से बीमा और कमीशन संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है साथ ही सरकारी गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है।
युवा टेस्ट और इंटरव्यू के लिए पूरी तैयारी रखें, कभी भी लेटर आ सकता है, अभी से तैयारी शुरू कर देंगे तो सफलता मिलना भी तय है।
घर में किसी बुजुर्ग की सेहत की चिंता रहेगी और उनका ध्यान रखेंगे, घरेलू खर्च करेंगे और घर की स्थितियों का जायजा लेंगे।
कुछ सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ना होगा।
आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
बुधादित्य योग से वर्किंग वुमन को ऑफिस में मेहनत के मुताबिक नतीजे हासिल होंगे।
कॉन्टेक्ट्रों को गवर्नमेंट से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है, बड़े व्यापारियों यदि ख्याति पाना चाहते हैं तो उन्हें धन खर्च करना पड़ेगा।
बिजनेस में सफलता के लिए पैसों के मामले में स्वार्थी होना जरूरी है, आ रही समस्याएं सुलझ जाएंगी।
युवाओं को करियर संबंधी सफलता मिलेगी।
सुनफा योग से इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी में जल्दबाजी न दिखाएं, अभी इंतजार करें तो भविष्य में अच्छे ऑफर प्राप्त होंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति भी प्राप्त हो सकती हैं।
अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में परिवर्तन से लाभ होगा।वाशि योग से जीवन साथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है।
व्यावसायिक स्थल को नया लुक देने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करना चाहते है तो आपके लिए बेहतर होगा।
ऑफिस में कामकाज को लेकर एक्स्ट्रा वक्त भी देना पड़ेगा।
काम के सिलसिले में वर्किंग वुमन का दिनमान अच्छा रहेगा, उनके कार्यों में उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को याद करने वाला चैप्टर लगातार दोहराते रहना चाहिए, अन्यथा वह याद किया हुआ पाठ भी भूल जाएंगे।
आनन्दादि योग से युवा वर्ग अच्छे मौके की तलाश में रहेंगे और मौका मिलते ही उन्हें इसका लाभ लेने के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए।
सेहत अच्छी रहेगी।
घरवालों के साथ कहीं बाहर खाना खाने की प्लानिंग बन सकती है, ग्रहों की चाल यह इशारा करती है कि आप प्यार भरी बातों से अपनों का दिल लगा कर रखेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेस के कामों में लापरवाही और आलस करने से दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए प्लानिंग बनाकर अपने काम पूरे करें।
सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की दखलंदाजी ना करें तथा पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बना कर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
ऑफिस से संबंधित पेपर्स को सुव्यवस्थित तथा कंप्लीट रखें।
विदेशी कंपनी में नौकरी के लिए प्रयासरत लोग परेशान हो सकते हैं, उनका कार्य बनने में बाधा आ सकती है।
प्रेम जीवन में आपसी बॉन्डिंग वीक हो सकती है, परिवार में बिखराव जैसी स्थिति बन सकती है।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन सेहत का ध्यान रखें किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।
यंग जनरेशन की संगत गलत लोगों के साथ हो सकती है, उन्हें अलर्ट रहना होगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व पराक्रम में होगी वृद्धि।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स काफी कॉन्फिडेंट नजर आएंगे, लेकिन आप ओवर कॉन्फिडेंस से दुरिया बनाकर रखें तो आपके लिए और भी बेहतर रहेगा।
लक्ष्मी योग के बनने से होटल रेस्टोरेंट से जुड़े व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, इस समय उन्हें मार्केटिंग कर अपना कारोबार बढ़ाना चाहिए।
बिजनेस में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने काम में एकाग्र रहने से नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं लेकिन आप नए कामों की शुरुआत न करें।
कार्यस्थल पर कर्मचारियों को लेकर वर्किंग वुमन को कुछ समस्याएं आ सकती हैं इसलिए किसी भी बाहरी इंसान का दखल आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें।
सुनफा योग से शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और जीवन साथी को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करेंगे।
जोड़ों में दर्द से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेंगे।
बुधादित्य योग से व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से जल्दी रहेंगे, आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे।
बिजनेसमैन के लिए दिन प्रॉफिटेबल रहेगी, मार्केट से रुकी हुई पेमेंट आदि मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
ऑफिस संबंधी कार्यों की वजह से किसी सहयोगी के साथ वाद विवाद में ना पड़े, ऑफिस में सबका सहयोग प्राप्त होगा, इससे उन्हें अपना काम करने में काफी आसानी हो जाएगी।
ऑफिस में वर्किंग वुमन पर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है, जिसे उन्हें करना ही होगा।
निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा, जीवन साथी कोई खुशखबरी सुना सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छी होगी।
सेहत अच्छी तब ही रहेगी जब आप ज्यादा मसालों का सेवन ना करेंगे।
वाशि योग से स्टडी में हो रहे तनाव को कम करने के लिए कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर मस्ती करने जाएंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
बिजनेस में कुछ कामों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका सोचा हुआ समय व्यर्थ हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेगी, समय का भरपूर सदुपयोग करें।
लक्ष्मी योग के बनने से व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है, ये वक्त अपने मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने में बीताएं करें, निकट भविष्य में इससे आपको फायदा होगा।
मित्रों के सहयोग से युवाओं के कार्य बनेंगे।
ऑफिस के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे, और कंपनी को फायदा भी होगा साथ ही ऑफिस से संबंधित काम ज्यादा रहेंगे।
वर्किंग वुमन को सीनियर का किसी प्रॉजेक्ट में सपोर्ट मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के किसी एक्टिविटी को लेकर दूर ट्रैवलिंग करने की संभावना बनेगी।
पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
आनन्दादि योग से परिवार में दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताएंगे, भाई बहन अपनी किसी समस्या को आपके सामने रखेंगे, जिसे दूर करने का प्रयास आप करेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है सावधान रहे।
बिजनेस में ज्यादा मेहनत की जरूरत है, व्यवसाय से संबंधित कोई नया प्रयोग करने वाले हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करना जरूरी है।
कारोबार के क्षेत्र में रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कुछ तनाव देखने को मिल सकता है, सरकार की पॉलिसी का उन पर भी प्रभाव पड़ेगा।
नौकरीपेशा लोगों के कामों में अचानक परेशानियां आ सकती हैं, अपनी फ़ाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें।
वर्किंग वुमन को फेस्टिवल एंड ऑफिस के वर्कलोड दोनों का सामना करना पड़ेगा।
दाम्पत्य जीवन में परेशानियों का सिलसिला चलता रहेगा, दोपहर बाद कुछ राहत महसूस हो सकती है।
बात करें प्रेमी जीवन की तो तनाव भरी स्थितियां बन सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने अमूल्य समय को बेकार में बर्बाद न करें।
ग्रहों की चाल आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं के प्रति आगाह कर रही है क्योंकि दिन सेहत के लिए बेहद कमजोर है।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगी।
वाशि योग से कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी, कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा।
कारोबार के लिए यदि लोन का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है, आपको इस संबंध में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो जाए।
बिजनेस एग्रीमेंट लाभदेमंद रहेगा, सरकारी कामों से जुड़े बिजनस में आपको बहुत सफलता मिलेगी।
लक्ष्मी योग के बनने से सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और आपका प्रिय कोई खुश करने वाली बात करेगा, घरेलु काम के सिलसिले में दिन मजबूत है।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन सोशियल साईट पर बिजी रहेंगे।
बाहरी खान-पान को अवॉइड करें।
यंग जनरेशन पर वर्कलोड ज्यादा होने से वो थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में आपके खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है।
सुनफा योग से बिजनेस में इस समय मीडिया और ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें, पब्लिक रिलेशन को और मजबूत बनाएं, समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद ऑफिशियल यात्रा किसी पारिवारिक कारण के चलते कैंसिल होने से मन उदास रहेगा।
वर्किंग वुमन को कार्यस्थल पर अपने इम्पोर्टेंट प्रोजेक्ट को बहुत अधिक संभाल कर रखें।
ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी, भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा।
शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशी से रहेंगे और जीवनसाथी का रोमांटिक होना आपसे कुछ खर्चे करवाएंगे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा।
बुधादित्य योग से करियर के विषय में उनसे काउंसलिंग करा सकते हैं, लाभ ही होगा।
सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए जरूरत पड़े तो दवाई जरुर लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
आनन्दादि योग से फैशन फील्ड रिलेटेड बिजनेसमैन को अच्छा मौका मिलेगा इस मौके पर मार्केट में उन्हें अपनी क्षमता और योग्यता का प्रदर्शन करना चाहिए।
कार्य में मुनाफा होगा, इसलिए बढ़-चढ़कर सौदे करने चाहिए, जरूरत अनुसार काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
नौकरीपेशा व्यक्तियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी को भरपूर फायदा होगा।
फेस्टिवल सीजन के चलते वर्किंग वुमन को टें्रड को लेकर ऑफिशियली टै्रवलिंग करनी पड़ेगी।
लक्ष्मी योग के बनने से दाम्पत्य जीवन में आपकी लाइफ शानदार गुजरेगी।
बात करें सेहत की तो आपको बाहर के खाने से परहेज करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन फ्रेंड के साथ गपशप में अपना समय बर्बाद करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आ सकती है।
व्यावसायिक गतिविधियों के प्रति लापरवाही और आलस्य बिल्कुल ना करें।
बिजनेस में स्टाफ और सहयोगियों का उचित योगदान प्राप्त न होने से प्रॉडक्शन में डाउनफॉल का सामना करना पड़ेगा।
ग्रह स्थितियां अनुकूल न होने के कारण वर्कप्लेस पर किसी कर्मचारी के अचानक चले जाने से कार्य क्षेत्र की व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आएंगे।
वर्किंग वुमन को ऑफिस में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, कार्य को लेकर बोझ बढ़ेगा।
दाम्पत्य जीवन में प्यार तो रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जो आपके प्रिय आप से छुपा सकते हैं, जिससे आपके बीच दूरी बढ़ सकती है।
प्रेम जीवन में किसी तीसरे की कहीं गई बात पर विश्वास करने से आपकी लव लाइफ में समस्याएं आ सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
यंग जनरेशन की ग्रह स्थिति प्रतिकूल रहेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment