AAJ KA RASHIFAL 29 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
29 सितंबर सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 04ः32 तक आश्विन शुक्ल सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 03ः55 के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
सौभाग्य योग के बनने से नए बिजनसमैन के लिए समय उपयुक्त है, इसलिए इसे महत्वपूर्ण काम में खर्च करें और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।
अप्स-डाउन की सिचुएशन आने पर भी आपके बिजनेस पर कोई असर नहीं दिखेगा, बिजनेस में हार्ड वर्क के साथ र्स्माट वर्क करते हुए अच्छा खासा मुनाफा पाएंगे।
वर्किंग वुमन की वर्कस्पेस पर आपके बेहतर कार्यों की पीठ पीछे प्रशंसा होगी, जो विरोधियों के लिए जले पर नमक का काम करेगी।
वेतनभोगी लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा, कुछ नए कार्य आपको सौंपे जा सकते है, जिससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।
बुधादित्य योग से दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ने से दिन आपके लिए यादगार रहेगा, आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे।
यंग जनरेशन के लिए दिन अच्छा होगा यदि आप अपनी नकारात्मकता और क्रोध को नियंत्रण में रखते हैं।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनसमैन डाटा को स्टोर करते रहें, डाटा का बैकअप लेते चलें, क्योंकि डाटा लॉस हो सकता है।
बिजनेस में किसी नासमझ फैसले के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा, मशीनरी संबंधी कामों में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट या ऑर्डर मिल सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों को समय पर करना होगा अन्यथा आप बॉस की डांट का शिकार हो सकते है।
वर्किंग वुमन अभी वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें किसी प्रकार का भी परिवर्तन लाने की कोशिश न करें।
परिवार के साथ मौका मिलने पर जरूर ही वक्त बिताएं, ऐसा करके आप सदस्यों की नाराजगी को दूर कर सकेंगे, किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
स्पोर्ट्स पर्सन के ट्रैक पर बहस जैसी स्थितियां बन सकती है।
स्वास्थ्य संबंधित छोटी-छोटी समस्या को भी गंभीरता से लेना होगा, जरा सी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
मीडिया एण्ड टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस में लाभ होगा, आप अपना नेटवर्क बढ़ाए।
बिजनेस की ग्रॉथ को बढ़ाने के लिए नए युवाओं को रिक्रुट करें, उनको भी अपने प्रदर्शन का अच्छा मौका प्राप्त होगा, हो सकता है, इस प्रदर्शन के बाद उन्हें और भी कहीं और से अच्छे अवसर प्राप्त हो जाएं।
वाशि योग से वर्किंग वुमन ऑफिस में टेली रिलेटेड वर्क में सावधानी बरतें।
एंप्लॉयड पर्सन को कंपनी की ओर से अच्छा इंसेंटिव मिल सकता है, इससे वह और भी जोश से काम करेंगे, कार्यों में लगे हैं, उन्हें सफलता हाथ लगेगी।
फैमिली के साथ कहीं बाहर डिनर का प्लान बना सकते हैं, कभी-कभी इस तरह के प्रोग्राम करने चाहिए, ताकि फैमिली को आप दूर नहीं लगे, आप कमजोर और बीमार महसूस करेंगे।
आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल करेंगे।
सुनफा योग से स्पोर्ट्स पर्सन को कोच का सपोर्ट मिलेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
सौभाग्य योग के बनने से साझेदारी के बिजनेस के दृष्टिकोण से समय अनुकूल बना हुआ है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए ट्रांसपोर्ट बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा हाथ लगेगा, मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें।
कार्य के प्रति ईमानदारी और लगन रखें जल्द ही आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वर्किंग वुमन के बेहतर कार्य के चलते उनकी पदोन्नति के चांस बन सकते है।
सामाजिक संस्था से जुड़े लोग अपने किसी उपयोगी प्रोजेक्ट के लिए डोनेशन को इकठ्ठा करने में सफल हो सकते हैं।
आनन्दादि योग से फेस्टिव सीजन को देखते हुए किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने का न्योता मिल सकता है, पूरे रस के साथ भाग लीजिए।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने दिमाग को एक्टिव रखने के लिए शारीरिक एक्टिविटी करते रहना चाहिए, यह उनके लिए बहुत ही इम्पोटेंट है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में बूम आएगा।
सौभाग्य योग के बनने से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में आपके द्वारा किए गए प्रयासों के जल्दी ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे परंतु आर्थिक मामलों में अभी और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है।
वर्कप्लेस पर आप अपनी वर्किंग स्टाइल से विरोधियों पर वर्क के मामले में भारी पड़ेंगे।
वर्किंग वुमन की ऑफिशियली ट्रैवलिंग लाभदायक साबित हो सकती है।
प्रेम जीवन में प्रेमी के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है, पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे।
किसी प्रॉपर्टी के पेपर पर साइन या कोई शुभ कार्य कर रहे हैं, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
यंग जनरेशन की समाज में लाभ और प्रतिष्ठा अर्जित करने की संभावना रहेगी, आपकी किस्मत आपके अनुकूल होगी।
सुनफा योग से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को सडनली ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन सुस्ती एक चुनौती होगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनसमैन खर्च और लेनदेन को लिखाना और लिखे हुए को वापस टेली करते रहना चाहिए, क्योंकि कुछ गड़बड़ अथवा चूक होने की आशंका है।
बिजनेस में किसी भी नए कार्य को र्स्टाट करने से पहले उससे रिलेटेड रिसर्च कम्प्लिट कर ले, हालांकि कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी, आप निश्चिंत होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे।
नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी, आप किसी को पैसे उधार न दें।
वर्किंग वुमन को फेस्टिवल सीजन पर घर और ऑफिस दोनों को मेंटेन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
गृहस्थ जीवन में संबंधित समस्याओं में भी वृद्धि हो सकती है, छोटे बच्चों का ध्यान रखें, क्योंकि उछल कूद में वह खुद को चोट पहुंचा सकते हैं, उनके साथ ही रहें दिन खराब हो सकता है।
यंग जनरेशन को सलाह दी जाती है कि आप अपने बोलने के तरीके पर कड़ी निगरानी रखें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को वांछित परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।
नींद पूरी रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो दिन भर आलस्य रहता है, योग और प्राणायाम करना समय की मांग है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
वाशि योग से फेस्टिवल सिजन को देखते हुए बिजनेस अच्छा चलेगा, कुछ नए निवेशक भी सामने आ सकते हैं, जिनके जुड़ने से कारोबार की ग्रोथ और भी तेज होगी।
व्यापार को बढ़ाने का समय है, अपना पूरा फोकस इसी पर बनाए रखें तो सफलता मिलना स्वाभाविक है।
युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा।
वर्किंग वुमन को वर्कस्पेस पर काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
ऑफिस में कोकर्वर आपकी सलाह मानेंगे, दोपहर बाद ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा जिसकी वजह से आपको परेशानियां भी हो सकती हैं।
बुधादित्य योग से प्रेम जीवन संबंधों में आ रहे तनाव दूर होंगे, ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, बधाई देने की तैयारियों अभी से शुरू कर दीजिए।
रिजल्ट की प्रतीक्षा करने वाले कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को शुभ समाचार प्राप्त होगा, इस समाचार से युवाओं की प्रसन्नता चरम पर होगी।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शरीर का दर्द आपको परेशान कर सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपने स्टॉक को चेक कर लें और कोई ग्राहक खाली नहीं लौटना चाहिए।
सौभाग्य योग के बनने से बिजनेस में आपको कई नए ऑफर मिल सकते है, जिससे मेहनत के अच्छे नतीजे भी सामने आएंगे।
इंश्योरेंस कंपनियों में जॉब करने वाली वर्किंग वुमन संपर्कों को तलाशें और उनसे बात करें, तभी टारगेट पूरे हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन ने न्यू जॉब के लिए कहीं पर अप्लाई किया है, तो उन्हें रिटर्न कॉल आ सकता है।
अपने भाई-बहनों के कारण ठोस लाभ पाएंगे, प्रेम जीवन में रोमांस एंड रोमांच में दिन बितेगा।
यह आपके स्वास्थ्य की चिंताओं और प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा दिन होगा।
आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।
सुनफा योग से फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन कुछ नए एम्पलाइज हायर कर सकते है।
सोशल मीडिया और संपर्क सूत्रों के माध्यम से आपको बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। सिर्फ समय का उचित सदुपयोग करने की जरूरत है।
वर्किंग वुमन के ऑफिस में जिम्मेदारी ज्यादा होने से आपके निजी काम रुक सकते हैं।
वर्कस्पेस पर सभी स्थितियां अभी पूरी तरह से आपके अनुकूल नहीं है, इसलिए अलर्ट रहते हुए अपने कार्य को करें।
आप अपनी धार्मिक गतिविधियों में बहुत रुचि लेंगे।
वाशि योग से घर को सुसज्जित करना चाहिए, डेकोरेशन का सामान और फर्नीचर खरीदने का यही सही समय है, आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अनावश्यक बहस और चर्चाओं से दूर रहें, आपको अपना आत्मविश्वास उच्च बनाए रखना होगा।
पैर दर्द से राहत मिलेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
वर्किंग वुमन ने अगर ठीक से प्रबंधन नहीं किया तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, ऑफिस के काम योजना के साथ करने होंगे।
कार्य की व्यस्तता के चलते आप अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे कुछ समय निकालकर अपने बच्चों की संगत पर भी ध्यान देना चाहिए।
पार्टनरशिप बिजनेस में इस समय व्यवसाय संबंधी धन का कोई भी लेनदेन ना करें, आर्थिक नुकसान की स्थिति बन रही है।
बिजनेस में तरक्की में रुकावट की स्थिति रहेगी, हालांकि बिजनेसमैन मेहनत और परिश्रम द्वारा आप परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल भी बना लेंगे।
यंग जनरेशन को चिंता एंड बुरी संगत से दूरी बनाए रखनी होगी, तब ही वो सफल हो पाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आलस्य के कारण अपने फील्ड में असफल रहेंगे। सेहत दुरुस्त रखनी है तो मीठी चीजों के सेवन से परहेज करना होगा, यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से शुभ समाचार मिलेगे।
कारोबार को बढ़ाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, कभी-कभी बिजनेस टूर बिजनेस के लिए फायदेमंद रहते हैं।
व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में आपको अपनी सूझबूझ और मेहनत के उचित परिणाम मिलने वाले हैं।
बुधादित्य योग से वर्कस्पेस पर अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें और आलस्य से खासकर दूरी बनाते हुए कड़ी मेहनत कर टारगेट अचीव करें।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए वर्किंग वुमन के बोनस या तरक्की की उचित संभावना है।
घरेलु समान पर पैसे अधिक खर्च होने के कारण आप भ्रमित और पीड़ित रह सकते हैं।
आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स गंभीर विषयों को पढ़ने की स्टार्टिंग आज ही से कर दें, साथ ही प्रातः काल जल्दी उठें और सूर्य देव की नित्य उपासना करें।
यंग जनरेशन को सामाजिक कार्यों से मुंह नहीं फेरना है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में नयापन आएगा।
इलेक्ट्रानिक व्यापारी अपने नेटवर्क को एक्टिव करें, ऑनलाइन कामों और संपर्क सूत्रों के प्रति ज्यादा ध्यान दें।
व्यापार के लिए आपने किसी से उधार ले रखा है तो अब उसका भुगतान समय पर करने से मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी, इस समय वर्तमान व्यवसाय पर बहुत मेहनत की जरूरत है।
वर्किंग वुमन को अपने काम में भरपूर मेहनत की वजह से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।
सौभाग्य योग के बनने से प्रमोशन की संभावना बन सकती है, आपकी आय में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि और लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी।
फैमिली में किसी का जन्मदिन हो तो उन्हें बधाई देना न भूले, संभव हो तो उनके पसंद का कोई गिफ्ट भी दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अनावश्यक बातों में अपना अमूल्य समय वेस्ट करेंगे।
सेहत से जुड़ी समस्याओं से आप परेशान हो सकते हैं।
वाशि योग से यंग जनरेशन को फेस्टिवल सीजन पर घर के कार्यों में हाथ बटाना चाहिए।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment