AAJ KA RASHIFAL 14 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
14 सितम्बर रविवार, हिन्दी दिवस, अष्टमी श्राद्ध
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन आश्विन कृष्ण अष्टमी तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः41 तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, वज्र योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 08ः04 के बाद मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पुरा करें।
वर्कप्लेस पर कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा, सफलता भी मिलेगी।
इस संडे पर आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
जो कारोबारी पार्टनरशिप फर्म में काम कर रहे हैं, उनके लिए मुनाफा कमाने की स्थिति बन रही है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा,
वज्र, सिद्धि योग का साथ मिलने से स्टूडेंट्स के शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
आपका अपने खान-पान तथा दिनचर्या के प्रति सजग रहना तथा व्यवस्थित रखना आपको ही स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।
किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी कोई भी गोपनीय बात को उजागर न करें।
बुधादित्य योग से पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा, परंतु विवाहेतर प्रेम संबंध घर की सुख शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-साहस बढेगा।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग में मन लगाएं, मन से भय दूर होगा।
सुनफा योग से बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
काम के लिहाज से आप अच्छी परफॉर्मेंस दे सकेंगे मन में प्रमोशन की आशा जाग सकती है। आनन्दादि योग से संडे पर दिन परिवार के साथ हंसी खुशी बीतेगा।
सामाजिक संबंधों की ओर भी ध्यान दें।
धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।
स्टूडेंट्स को अपने-अपने फील्ड में कुछ नई जानकारियां मिल सकती है।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखे।
बिजनेस में मीटिंग में अपना व्यवहार करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा संबंधों में कड़वाहट का असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर लापरवाही और लेटलतीफी की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह जाएगा।
किसी सामाजिक कार्यक्रम में रिलेटिव से विवाद हो सकता है, लव मेटर का फैमिली में पता चल सकता है।
स्टूडेंट, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने नकारात्मक विचारों का त्याग करें।
युवा पीढ़ी की प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
बात करें सेहत की तो आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं।
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
स्टूडेंट्स को अपने क्रोध को नियंत्रित कर शांत रहना चाहिए।
वाशि योग से व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करना चाह रहे है तो अभी न करें क्योंकि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहे है आप शारदीय नवरात्र में करें।
यह उन लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा जो नौकरी पर जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को मंजिल तक पहुंचाते है।
पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है, लव लाइफ में हल्की नोकझोंक हो सकती है।
बुधादित्य योग से किसी कार्य को लेकर युवा पीढ़ी की टै्रवलिंग हो सकती है।
यूरिन संबंधी इंफेक्शन अथवा सूजन जैसी कोई परेशानी की आशंका है।
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
किसी सामाजिक कार्य का दायित्व आप पर आ सकता है और आप इसे बखूबी निभा भी लेंगे। आत्मविश्वास तथा आदर्श को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे।
युवा पीढ़ी लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग प्राप्त होगा।
वज्र, सिद्धि योग के बनने से आपको कोई धन संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार में माता-पिता की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा प्रेमी के साथ बात करते समय संयम बरतें।
आनन्दादि योग से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन की मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव हो सकता है।
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे, दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा, प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी।
वज्र, सिद्धि योग के बनने से सडनली कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, काम की तारीफ होगी।
टीचर द्वारा दी गई सलाह से स्टूडेंट्स सफलता के कदम चुमेंगे।
बदलते मौसम की वजह से सेहत संबंधित दिक्कत हो सकती है।
सुनफा योग से युवा पीढ़ी आप अपनी अपेक्षाओं का अवलोकन करें और उसी प्रकार से प्लानिंग बनाकर काम करने की कोशिश करें।
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में दूसरों को बहकावे में आने की कतई जरूरत नहीं है उन्हें अपनी बुद्धि-विवेक से विचार करना चाहिए।
व्यक्तिगत कार्यों में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं, कुछ देर मौन रहें, जो होता है उसे होने दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की राह में कठिनाईयां आएंगी।
सरकारी सेवारत लोग किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
मांसपेशियों में खिंचाव से आप परेशान रहेंगे।
युवा वर्ग का आत्मविश्वास डाउन हो सकता है।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
बुधादित्य योग से वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें, स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
युवा पीढ़ी के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला है।
संडे पर किसी अन्य व्यक्ति की वजह से लव लाइफ में तनाव उत्पन्न हो सकता है इसलिए सावधान रहें, लेकिन फैमिली लाइफ बेहतर रहेगी।
लग्जरी वस्तुओं का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छा अवसर है, वो लाभ कमा सकते हैं।
वाशि योग से स्टूडेंट्स अपने मन को शांत रखें जिससे आपके शरीर को आराम मिलेगा और आपका स्टडी में मन लगेगा।
पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी, तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा।
जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा, आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।
वज्र, सिद्धि योग के बनने से प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
बिजनेस में आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा, साथ ही आत्मचिंतन से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी।
सुनफा योग से करियर से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।
पैरों के दर्द से आराम मिलेगा।
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
आनन्दादि योग से विभाग में महिला कर्मचारियों के प्रति सम्मान का भाव रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन आपकी कोई बात प्रियजन को कष्ट दे सकती है।
स्टूडेंट्स को बड़ो का सपोर्ट मिलेगा जिससे स्टडी में आ रही परेशानियां दूर होगी।
बुधादित्य योग से इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करने वाले बिजनेसमैन को अन्य देशों से लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है, फायदा उठाइए।
युवा वर्ग क्षणिक क्रोध से बचें क्योंकि क्षणिक क्रोध रोग का कारण है, क्रोध करके आप अपने स्वास्थ्य को और बिगाड़ेंगे।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में समस्या आएगी।
बिजनेस में तुरंत डिसीजन लेकर को कोई भी कार्य र्स्टाट नहीं करें अन्यथा आपको हानि का मुंह देखना पड़ेगा, वैसे भी अभी श्राद्ध पक्ष चल रहे है, शारदीय नवरात्रा में कार्य स्टार्ट करना आपके लिए हितकर रहेगा।
वर्कस्पेस पर किसी कार्य पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है।
युवा वर्गों को किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार भी करना पड़ सकता है। समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है।
आपकी जीवन की गाड़ी पटरी पर नहीं चलेगी, जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल बढ़ाने के कोशिश में आप लगे रहेंगे, प्रेम संबंध में भी खटाई की सिचुएशन बनेगी।
स्टूडेंट्स के लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं, कुछ नया सीखने का प्रयास आपको अद्भुत अहसास कराएगा।
युवा वर्ग दिन भर तनावग्रस्त और चिंतित रहेंगे।
वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी गति पर अवश्य नियंत्रण रखें।
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
बिजनेस में स्वयं की जिम्मेदारियों के लिए आपको अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता होगी, तब ही आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कामयाब होंगे।
वाशि योग से वर्कस्पेस पर सहकर्मियों के साथ अगर गलतफहमी है तो उन्हें सुलझाने के लिए वरिष्ठों की सहायता लें, मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है।
वज्र, सिद्धि योग के बनने से इस संडे पर अगर आप घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो मन हल्का करने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताए।
हायर एजुकेशन की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स जो इस दिशा में प्रयासरत भी हैं उन्हें अब देरी नहीं करनी चाहिए, तुरंत प्रयास करें।
आपके स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं।

Comments
Post a Comment