AAJ KA RASHIFAL 17 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

17 सितंबर बुधवार



 सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज रात्रि 11ः40 तक आश्विन कृष्ण एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, परिध योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में समस्या आएगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं, अलर्ट रहें।
कार्यस्थल पर संभावना है कि कुछ परिस्थितियों बनेगी जिससे आप थोड़े विचलित रहेंगे।
करियर के मोर्चे पर भी लगभग यही स्थिति बन सकती है, आपको धैर्य रखना होगा।
युवा वर्ग को पेरेंट्स के साथ समय व्यतीत करना चाहिए, उनकी सेवा करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।  
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को यदि कोई बात उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है। अपने मन की आवाज अवश्य सुनें।
स्किन रिलेटेड किसी प्रकार की बीमारी से आप परेशान रहेंगे।
पारिवारिक जीवन में इस समय धैर्य और विवेक से हल निकालने की जरूरत है, वार्तालाप में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।

 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों की मदद करें।
नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत रहेगा, साथ ही आप आराम करने तथा हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे।
बिजनेस में दिन आपके पक्ष में रहेगा, किसी पूर्व कार्य के पूर्ण होने की सूचना आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है।
बुधादित्य, परिध योग के बनने से वर्कस्पेस पर किसी महत्वपूर्ण काम के बनने से मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी।
युवा वर्ग किसी भी निर्णय को लेने में अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुने इस समय अस्त-व्यस्त हुई चीजें पुनः व्यवस्थित होना स्टार्ट हो जाएंगी, निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए।
बात करें सेहत की तो पैरों के दर्द से आराम मिलेगा।

 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रोग रहेगे।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपनी प्लानिंग को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें।
बुधादित्य, परिध योग बनने से व्यावसायिक नजरिये से दिन धन लाभ वाला रहेगा।
कामकाज के लिए बनाई गई अपनी रणनीति में सफल होंगे, सफलता का योग है, इस समय कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय देने की जरूरत है।
युवा वर्ग के लिए नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का दिन है।
घर से काम की परिपाटी में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।
प्रेम प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है।


कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।
वर्कस्पेस पर सहकर्मियों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें, आपको अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा, इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो श्राद्ध पक्ष के बाद ही करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में जो भी पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आप में योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है।
शादीशुदा लोगों को बातचीत में सच्चाई बनाए रखना जरूरी होगा, प्रेम से अधिक समझदारी की जरूरत है।
युवा वर्ग मंदिर स्थल की साफ-सफाई और सजावट का कार्य करें, मंदिर जाकर वहां कुछ देर रुक कर सेवा करें, जिससे आत्मविश्वास में इजाफा होगा।
पुरानी व्याधी से राहत मिलेगी।

 
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखे।
बिजनेस में मशिनरी के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे बढ़ेंगे, जल्दबाजी और भावुकता में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं, यह समय धैर्य पूर्वक व्यतीत करने का है।
वर्कस्पेस पर आप किसी सहकर्मी को ज्यादा रोक-टोक ना करें।
युवा वर्ग को अपने टारगेट को हासिल करने के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है।
फैमिली में दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा, नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें।
सेहत के मामले में किसी बात को लेकर चिंतित रहने से आप तनाव में रहेंगे।


कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।
स्त्रियों को जोड़ों में दर्द अथवा स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी।
बिजनेस में अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं हालांकि आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास भी करेंगे।
वर्कप्लेस पर टीम को लीड करने वाले लोग अपने अधीनस्थों के साथ कम्युनिकेशन गैप न करें, समय समय पर उनके साथ मीटिंग करते रहें।
युवा वर्ग दिन भर की व्यस्तता के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें जिससे उनकी सारी थकान दूर हो जाएगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर मजाक के मूड में रहेंगे।

 
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।
परिवार में आपकी सलाह काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें, खुले दिल से सभी की सहायता करें, दाम्पत्य जीवन शांतिपूर्ण गुजरेगा।
युवा वर्ग को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, बस उन्हें अड़ियल स्वभाव से दूर रहना है।
बिजनेस में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है। किसी नए काम की स्टार्टिंग करने की प्लानिंग बना रहे है, तो शारदीय नवरात्र में ही करें।
नौकरी में आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से रियायत मिल सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स जिस लक्ष्य की प्राप्ति आप करना चाहते हैं, वह मिलेगा, लेकिन कई सारी जटिल बातों का सामना करना पड़ सकता है।
बात करें सेहत की तो आंखों के दर्द से आराम मिलेगा।


वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं।
बुधादित्य, परिध योग के बनने से पार्टनरशिप के व्यापार में दोनों भागीदारों की सूझबूझ बड़ी डील को भुना सकती है, तैयार रहिए।
वर्कस्पेस पर किसी प्रोजेक्ट में आपकी वजह से जो नुकसान हुआ है, उसे दूर करने के लिए अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा।
पारिवारिक जीवन में रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है, इससे आप में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, प्रेम जीवन भी अच्छा व्यतीत होगा।
लेकिन वाहन संभलकर चलाने की आवश्यकता होगी, एक्सीडेंट के कारण लगी हुई चोट को ठीक होने में वक्त लगेगा, स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर निवेश करना चाहिए, मेडिकल इंश्योरेंस की कोई पॉलिसी लेना चाहिए।

 
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
इस समय व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है, अधिक मेहनत और परिणाम कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी।
वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है।
अपनी बातों को छुपाने से अच्छा होगा कि परिवार में किसी के साथ शेयर करें, समाधान निकलने की पूरी संभावना है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन अपनी काबिलियत को ध्यान में रखते हुए ही जिम्मेदारियां लेने का है।
युवा वर्ग के लिए क्षमता से अधिक कार्य आपके लिए मुसीबत बन सकता है।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता पर रखें, योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, धीरे धीरे इसका लाभ बिना किसी साइड इफेक्ट के मिलेगा।


मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
अगर आप बिजनेस रिलेटेड किसी डील को फाइनल करने जा रहे है तो श्राद्ध पक्ष के बाद शारदीय नवरात्र में ही करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश पूरी होने का समय आ गया है, अब युवाओं को राहत मिलेगी।
युवा वर्ग का शिष्ट व्यवहार सभी को उनकी ओर अट्रैक्ट करेगा।
घरेलू समस्याओं पर आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के नियंत्रण पा लेंगे, बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी ध्यान रखें, लव लाइफ में आप अपनी फीलिंग शेयर करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी।

 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव में रहेंगे।
युवा वर्ग को काफी दिनों से पेंडिंग पड़े कामों को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा।
पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी, विवाहेतर संबंधों से दूर ही रहे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के अपने-अपने फील्ड में प्रयास सार्थक रहेंगे।
हार्मोन संबंधी जांच करवाएं तो ठीक रहेगा, इसकी वजह से थकान और डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस हो सकती है।
बुधादित्य, परिध योग बनने से बिजनेस में आपका अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में व्यतीत होगा, रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होगी।

 
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
बुधादित्य, परिध योग के बनने से बिजनेस में जितनी अधिक एकाग्रता बनी रहेगी, उतनी आसानी से आपका अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफलता प्राप्त करेंगे।
वर्कस्पेस पर काम अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ता रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार की बड़ी प्रगति या बड़ा बदलाव देख नहीं पाएंगे।
पति-पत्नी में संवाद सुधरता हुआ नजर आएगा।
पक्षियों के खाने पीने की व्यवस्था करें। जीव जन्तुओं की रक्षा को लेकर सामाजिक कार्य में हिस्सा लें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को एकाग्रचित होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, अभी मेहनत से की गई पढ़ाई ही भविष्य में काम आएगी।
आपको सेहत पर अधिक ध्यान बनाए रखना आवश्यक होगा।

Comments