AAJ KA RASHIFAL 20 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

।।श्रीगणेशाय नमः।।
20  सितंबर  शनिवार, चतुर्दशी श्राद्ध


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
      आज पुरे दिन आश्विन कृष्ण चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः06 तक मघा नक्षत्र फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, साध्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12.15 से 01.30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02.30 से 03.30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।

मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता को संतान से सुख मिलेगा।
वर्किंग वुमन को वर्कस्पेस पर कोई खुशखबरी मिल सकती है, कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी, आपको मेहनत के नतीजे भी मिलेंगे, इस समय सरकारी नौकरी में महत्वपूर्ण स्थिति बन सकती है।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
बुधादित्य, साध्य, वाशि और सुनफा योग के बनने से व्यवसाय में महिलाओं को बेहतरीन कामयाबी मिलने की संभावना है।
बिजनेसमैन को बड़े निवेश के लिए आपको अच्छी डील मिल सकती है, यह डील जहां आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी। वहीं, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर आपको पब्लिक सपोर्ट मिलेगा।
पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में बेहतर तालमेल बना रहेगा।
इस विकेंड पर प्रेमी प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे।
कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट को इसी से पहचान मिलेगी।
असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है, गैस और एसिडिटी की समस्या भी बढ़ेगी।


वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
इस वीकेंड पर बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग या किसी भी प्रकार के आवागमन को स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा, जरूरी होने पर ही करें।
बिजनेसमैन अगर आप किसी भी प्रकार का निवेश करने की प्लानिंग बना रहे है, तो अभी न करे श्राद्ध पक्ष के बाद ही करें।
वर्कस्पेस पर अपनी वाणी में सौम्यता बिगाड़ने का प्रयास किया तो उनका कार्य भी बिगड़ता हुआ नजर आएगा, इसलिए अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें।
वर्किंग वुमन वर्कस्पेस पर सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे।
परिवार के वृद्ध आपकी किसी समस्या को हल करने में आपकी मदद करेंगे, आप आध्यात्मिक खोज के लिए तत्पर रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर किसी से कहासुनी हो सकती है, साथ ही शरीर में दर्द के कारण आप मांसपेशियों से संबंधित तनाव से जूझ सकते हैं।

 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
बिजनेस में आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं, दिन के उत्तरार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा।
बिजनेसमैन के लिए अच्छा लाभ कमाने का योग बन रहा है, आए अवसर को हाथ से न जाने दें।
बुधादित्य, साध्य, वाशि और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आप अपने बॉस के साथ कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करने में सफल होंगे।
सेल्स से जुड़े लोग अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे, अपने नेटवर्क को मजबूत करते रहना चाहिए।
इस वीकेंड घर में उचित वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए आपके प्रयास सफल रहेंगे।
युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति किए गए प्रयास के उचित परिणाम हासिल होंगे, कुछ समस्याएं आएगी जिसे आप अपनी बुद्धिमत्ता और तेज कौशल से हल करने में सफल होंगे।
पीठ दर्द और कमर की जकड़न अधिक तकलीफ दायक होगी।
बेहतर रेंक पाने के लिए कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी होगी।


कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है, आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं।
कॉस्मेटिक से जुड़े व्यापार में अच्छा फायदा होगा साथ ही अन्य कारोबारी भी मेहनत करते रहें।
इस विकेंड काम से संबंधित मार्केटिंग में बाधा आ सकती है, उसे दूर कर पाएंगे, मानसिक तकलीफ को सुलझाने का मार्ग मिलेगा, लेकिन आपको प्रयास करते रहें।
कार्यक्षेत्र में कोवर्कर की हैल्प से वर्किंग वुमन के कार्य को लेकर हालात सामान्य रहेंगे।
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है।
जब तक आपके अंदर की दुविधा दुर नहीं होती, तब तक पार्टनर के साथ चर्चा न करें।
अधिक श्रम की वजह से थकान महसूस हो सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आलसी और कमजोर हो सकते है।

 
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-साहस बढेगा।
बुधादित्य और साध्य योग के बनने से मार्केट से उधारी का धन प्राप्त होने में आ रही दिक्कतें दूर होगी, कुछ रकम आपको मिल सकती है।
आपका कारोबार अभी भले ही सामान्य गति से चल रहा हो, किंतु भविष्य में व्यापार में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।
वर्किंग वुमन के जॉब में उन्नति की पूर्ण संभावना है, उन्हें अपनी परफॉर्मेंस पर पूरा जोर देना चाहिए।
कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे, किसी को भी अनचाही सलाह न दें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है। सिर दर्द रह सकता है।


कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है सावधान रहे।
बिजनेस में कुछ वित्तीय बाधाओं को महसूस करेंगे। नए निवेश को टालना बेहतर होगा।
बिजनेसमैन टैक्स, रिटर्न आदि से संबंधित मामलों को समय रहते निपटाने का प्रयत्न करें अन्यथा नोटिस का सामना करना पड़ेगा।
नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठना चाहिए, ऑनलाइन प्लेसमेंट की साइट पर तलाश करना चाहिए।
वर्किंग वुमन को वर्कस्पेस पर अपोजिट सिचुएशन से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी।
शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा, यह सब आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है और आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं।
जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी, प्रेम जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

 
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
वर्कस्पेस पर वर्किंग वुमन का सम्मान होगा तथा ख्याति बढेगी।
एंप्लॉयड पर्सन जॉब से संबंधित मामलों में जो भी अवसर हाथ आए, उसे स्वीकार कर लेना चाहिए, फिर बेहतर का प्रयास करें।
कारोबारियों को पैसा उधार देने से बचना चाहिए, दूसरों को उनकी जरूरत पर दिया गया धन फंस सकता है।
व्यापार विस्तार करने की प्लानिंग बना रहे है, तो उसे किसी और दिन पर डाल दे क्योंकि अभी श्राद्ध चल रहे है इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते है।
इस वीकेंड प्रेमी से संबंध मधुर रहेंगे, किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी।
आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट की सफलता में परिवार और टीचर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

   
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों को लेकर सतर्क रहना होगा, सतर्कता के साथ ही ग्राहकों से मृदुभाषा में बात करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग भी लाभकारी रहेगी।
बुधादित्य, साध्य, वाशि और सुनफा योग के बनने से बिजनेस मीटिंग को लेकर विदेश यात्रा बन सकती है, भविष्य में यह यात्रा अति लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उत्तम रहेंगे, काम में व्यवस्थित रूप से चीजें आगे बढ़ेंगी।
वर्किंग वुमन को प्रोजेक्ट पर पूरा ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा, इस प्रोजेक्ट के जरिए भविष्य में बढ़ोतरी प्राप्त हो सकती है।
आप घर या कार्यालय के रख रखाव या नवीनीकरण पर भी खर्च कर सकते हैं।
किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी, यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें।
आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखना होगा।
युवा वर्ग भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से आगे बढ़े।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

 
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेस में जितनी मेहनत और लगन से आप काम कर रहे हैं, उसका फल तुरंत नहीं मिल पाएगा, इस कारण थोड़ी टेंशन रहेगी, लक्ष्य में थोड़े बहुत बदलाव करना जरूरी होगा।
बिजनेसमैन जिस परिस्थिति से आप गुजर रहे हैं, उसके द्वारा आपको क्या सीख प्राप्त हो रही है और इस सीख से व्यक्तित्व में क्या बदलाव आता है, इस बात का अवलोकन करें।
वर्किंग वुमन ने यदि जॉब के लिए कहीं अप्लाई किया है तो आपकी तलाश पूरी हो सकती है चयनित लोगों में आपका नाम आ सकता है।
वर्कस्पेस पर भी आपको कड़ी मेहनत और विनम्रता से सफलता की कुंजी प्राप्त हो सकती है।
इस वीकेंड पर पार्टनर अपने जीवन में अधिक व्यस्त रहने की वजह से आपके लिए वक़्त नहीं निकाल पाएंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी में से कुछ समय निकाल कर संगीत का आनंद लेंगे।
गले से संबंधित समस्या से आप परेशान रहेंगे।


मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मतभेंद हो सकता है।
कंस्ट्रक्शन के जुड़े बिजनस में आर्थिक हानि होने की आशंका है, क्योंकि निर्माण सामग्री की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं।
बिजनेसमैन के मार्केट में आपका अकारण ही किसी से कुछ मतभेद हो सकते हैं, व्यय की अधिकता रहेगी परंतु आमदनी सीमित रहेगी, अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं।
वर्किंग वुमन वर्कस्पेस पर मानसिक तनावों को हावी ना होने दें, जल्दबाजी में कोई काम ना करें।
एंप्लॉयड पर्सन को कुछ को पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
प्रेम जीवन में में स्नेह और राहत की कमी महसूस होगी, इस विकेंड पर परिवार में सभी की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखें, कभी कभी उनकी पसंद का सामान लाकर सबको प्रसन्न करने का काम करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने फिल्ड की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।
बुधादित्य, साध्य, वाशि और सुनफा योग बनने से कॉन्ट्रेकट्रों को बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है।
बिजनेस में ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी, इस समय आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें।
कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता और उपस्थिति अनुशासित वातावरण बनाकर रखेगी, बाहरी काम और यात्रा स्थगित रखना उचित रहेगा।
वर्किंग वुमन वर्कस्पेस पर लंबित असाइनमेंट को पूरा कंपलीट कर पाएंगी।
घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा, प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी, व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है, गुस्से के बजाए शांति और संयम समाधान निकालें।
कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है, दिन भर सुस्ती होगी।
कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को हार नहीं माननी चाहिए, लगातार और कड़ी मेहनत के साथ प्रयास करते रहना चाहिए।
आप ऊँ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः मंत्र वैजयंती माला से 108 बार जाप करे।

 
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
पार्टनरशिप बिजनस में आप काफी व्यस्त रहेंगे साथ ही आप किसी नई एक्टिविटि में प्लानिंग कर रहे हैं, तो नवरात्र में ही करें।
व्यवसायिक पहलुओं को संवारने के कई मौके बनते नजर आते रहेंगे, अपने कामों में बढ़त बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे।
बुधादित्य योग के बनने से वर्कस्पेस पर अचानक कोई नया बदलाव वर्किंग वुमन के पक्ष में होंगा।
कार्यस्थल पर आप अपनी वाणी से सहकर्मी को आसानी से प्रभावित कर पाने में सफल होंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें और सफलता आपकी होगी।
जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन दान कर सकते हैं।
आप बहुत उदारता से पैसा खर्च करेंगे।

इस विकेंड परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने न दें, सबके साथ हंस बोलकर आनंद उठाने का प्रयास करें। 

Comments