AAJ KA RASHIFAL 6 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

6 सितम्बर शनिवार, अनंत चतुर्दशी


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज पुरे दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष अनंत चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः56 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 11ः21 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
सेहत के मामले में आपको थकान महसूस होगी।
अतिगंड योग बनने से कारोबार विस्तार संबंधी उचित संभावनाएं बन रही हैं, इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें।  
आप शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग फैमिली और जानकार के साथ कर सकते है।
एकादश भाव में विराजित चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे व्यावसायिक मामलों में सही समय पर सही डिसीजन लेना जरूरी है, गाइडेंस के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगे।
वर्कस्पेस पर अपनी गलतियों और दूसरों के अनुभवों से सीखने की आपकी क्षमता आपकी खासियत है।
एंप्लॉयड पर्सन हंसी-मजाक में ही किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही निकाल लेंगे।
मंगल षष्ठ भाव में रहते एकादश भाव में विराजित चन्द्रमा से षडाष्टक संबंध रहने से वर्कप्लेस पर शत्रुओं का प्रभाव होगा, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
बुधादित्य योग से लवर से गिफ्ट मिल सकता है।
फैमिली के लिए सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का झुकाव फिल्म और संगीत की तरफ हो सकता है जो उनका उनका माइंड डाइवर्ट कर सकता है।

 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव हो सकता है।      
आनन्दादि योग से इस समय आपके मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करना बेहतर रहेगा।  
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेस विस्तार की प्लानिंग बन सकती है।
साझेदारी के बिजनेस में अकाउंट रिलेटेड गलत एंट्रियां आपकी नजर में आ सकती है।
चन्द्रमा दशम भाव में रहते सातवीं दृष्टि चतुर्थ भाव में विराजित सूर्य पर होने से नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
लंबी प्रक्रिया के बाद ट्रांसफर के आदेश आपको प्राप्त हो सकते है।
वर्कस्पेस पर मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में जी जान लगा देंगे।
वाशि योग से सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
अविवाहित पुरुष जातकों को आज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।
शुक्र तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे बात करें प्रेम जीवन की तो प्रपोज़ल मिल सकता है।


मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
चन्द्रमा नवम भाव में रहते पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन करियर बनाने के लिए व लक्ष्य को पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें।
इस समय ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है, व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय को तुरंत लेने का प्रयास करें।
अतिगंड योग बनने से एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है।
बिजनेस वुमन को फैमिली का फुल सपोर्ट मिलेगा।
युवा वर्ग भी अपने कैरियर को लेकर उत्साहित रहेंगे।
वर्कप्लेस पर आप विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी संवाद शैली से सभी का दिल जीतने में सफल होंगे।
सुनफा योग से लव लाइफ में जल्दबाजी से बचें तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जिससे आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है, पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
मंगल चतुर्थ भाव रहते नवम भाव में विराजित चंद्रमा से षडाष्टक दोष रहने से वीकेंड पर शारीरिक कष्ट संभव है।

 
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ टीम वर्क में काम करें तो उचित रहेगा, धैर्य रखें।
आपकी लेट-लतिफी और आलस्य के चलते किसी प्रोजेक्ट से आपको बाहर किया जा सकता है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहने से कार्यक्षेत्र में वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाने की कोशिश करें।
बिजनेसमैन को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा जिससे उनके हाथ आए हुए ऑर्डर निकल सकते है।
कर्मचारियों और स्टाफ के सुझाव का खुले दिल से स्वागत करें। इससे आपके कारोबार में विस्तार की संभावना बनेगी।
व्यवसायियों को भी विस्तार के विचारों के बारे में सावधान रहना चाहिए।
आप कर्ज नहीं लें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
विकेंड पर बनते कामों में अड़चन आएगी।
परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा।
लव लाइफ में विच्छेदात्मक स्थिति बन सकती है।
मंगल-शनि का दृष्टि सम्बन्ध रहने से स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में थकान और आलस महसूस करेंगे।
दौड़धूप अधिक होगी, स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

 
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य पर कुछ खर्च हो सकता है।
अतिगंड बनने से कोई व्यापारिक यात्रा संभव है, क्योंकि लाभकारी रहेगी राजकीय कार्य अब गति पकड़ेंगे।
बिजनेसमैन अपनी कार्यकुशलता तथा कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास को जारी रखेंगे।
चन्द्रमा षष्ठ भाव में रहते सातवीं दृष्टि द्वादश भाव में विराजित बुध पर होने से उच्च अधिकारियों के साथ मधुर होंगे, और आपकी व्यावसायिक गतिविधियों में लाभदायक भी रहेंगे।
वर्कस्पेस आपके कार्यों की वाह-वाही भी होगी लेकिन कुछ विरोध भी होगा।
बॉस आपके कार्यों से खुश हो सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर एंड जूनियर का सपोर्ट मिलेगा जिससे आपके अटके कार्य कंप्लीट होंगे।
वाशि योग से घर से दूर रह रहे इस वीकेंड पर परिजनों से मोबाइल पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा।
माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
शुक्र एकादश भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे लव लाइफ में आप सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।


कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
आनन्दादि योग से ऑफिस का माहौल ठीक बना रहेगा।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी।
गुरू दशम भाव में रहते आपकी राशि में विराजित मंगल से 4-10 का सम्बन्ध रहने से मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन की मार्केट में भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।
बिजनेसमैन के कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
सुनफा योग के बनने से व्यवसायिक परेशानियां दूर होंगी।
प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में फायदेमंद सौदे मिल सकते हैं।
घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा।
संतान सम्बन्धी खुशखबरी का एक समाचार आपको खुश कर देगा।
स्टूडेंट्स अगर आप अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने सलाहकार या शिक्षक के पास जाएँ।
चंद्रमा षष्ठ भाव में रहते एकादश भाव में विराजित शुक्र से षडाष्टक संबंध रहने से परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

 
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
बिजनेसमैन की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी जिससे उनके चेहरे की रंगत ही अलग होगी।
अतिगंड योग के बनने से पार्टनरशिप के लिहाज से समय बहुत ही उत्तम है।
बिजनेसमैन को किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा।
चन्द्रमा-सूर्य का दृष्टि सम्बन्ध रहने से एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं।
इस समय कार्य स्थल पर परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी।
वर्कस्पेस पर आपकी बुद्धिमत्ता से आप ऑफिस की कार्यप्रणाली में सुधार करने में कामयाब होंगे।
पूर्व प्रेमी से आंखें दो चार हो सकती है।
संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी।
घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे।
बुधादित्य योग से स्टूडेंट्स अपने फिल्ड में अपना बेहतर देंगे जिससे उनका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
चन्द्रमा पंचम भाव में रहते षष्ठ भाव में विराजित शनि से 2-12 का सम्बध रहने से तनाव के कारण सेहत में बिगड़ सकती है।

 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
कार्यस्थल में अभी कुछ दिक्कतें और चुनौतियां बनी रहेगी।
इस वीकेंड पर नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य समय पर पूरा न होने से तनाव रह सकता है।
वर्कस्पेस पर उल्टे-सीधे विचारों से मन अशांत रहेगा।
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहते एकादश भाव में विराजित मंगल से षडाष्टक संबंध रहने से बिजनेसमैन इस समय रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्यों में समय और पैसा व्यर्थ ना करें।
आपका ध्यान गलत तरीकों से पैसा कमाने की तरफ डायवर्ट हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप कुछ पेशेवर मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं।
आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहने से पारिवार में किसी समस्यां से दो-दो हाथ होना पड़ सकता है।
पूर्व प्रेमी के साथ दोबारा जुड़ते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
प्रैक्टिस के दौरान प्लेयर पीठ और रीढ़ की हड्डी में तकलीफ महसूस कर सकते हैं।
संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं।


धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
वाशि योग के बनने से बिजनेस में चल रही रुकावटों में कमी आएगी।
किसी नए बिजनेस में कुछ भी निवेश करने से पहले उस पर रिसर्च अवश्य कर लें।
चन्द्रमा तृतीय भाव में रहते षष्ठ भाव से 4-10 का सम्बन्ध रहने से एम्प्लॉई की कोई एडवाइस आपके लिए प्रॉफिटेबल साबित होगी।
कर्मचारियों व साझेदारी संबंधी गतिविधियों और क्रियाकलापों पर पूरी नजर रखें।
आपकी ईमानदारी तथा उचित कार्य प्रणाली अधिकारियों को पसंद करेंगी।
वर्कस्पेस पर कुछ अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
चन्द्रमा तृतीय भाव में रहते चतुर्थ भाव में विराजित शनि से 2-12 का संबंध रहने से पारिवारिक समस्याएं बनी रहेगी, मतभेद हो सकता है।
अतिगंड योग के बनने से लव लाइफ में जिंदादिली के इन क्षणों में आगे बढ़ें किंतु वास्तविकता से दूर न जाएँ।  

 
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश करते समय सावधानी बरते।
किसी अपने का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है।
आनन्दादि योग से बिजनेस ट्रैवलिंग के दौरान आपको अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।
चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहते सातवीं दृष्टि अष्टम भाव में विराजित बुध पर होने से बिजनेस संबंधी नई योजना या नए काम को शुरू करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
बात करें पार्टनरशिप बिजनेस की तो बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही एकाग्र रहते हुए आगे बढ़े।
एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देने में सक्षम रहेंगे।
गुरू षष्ठ भाव में रहते द्वितीय भाव में विराजित चंद्रमा से नवम-पंचम राजयोग रहने से आप प्रोफेशनल एंड पर्सनल लाइफ को आराम से मेंटेंन करने में सफल होंगे।
वर्कस्पेस पर यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है।
इस वीकेंड पर आप अपने परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
बुधादित्य योग से अपनी अच्छी फिटनेस से स्पोर्ट्स पर्सन दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।

 
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
अतिगंड योग के बनने से मीडिया, मार्केटिंग से संबंधित व्यवसाय में उचित उपलब्धियां हासिल होगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर की एक्टिविटी आपको तनाव दे सकती हैं।
चन्द्रमा आपकी राशि में रहते सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से पेरेंट्ल बिजनेस में दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
युवाओं के करियर में स्थिरता आएगी और अधिकारियों से मन मदद भी मिलेगी।
वीकेंड पर वर्कस्पेस पर कार्य की अधिकता के चलते थकान महसूस होगी।
वर्कप्लेस पर एनिमी एक्टिव रहेंगे, उनके पीछे आप सीनियर से उलझने से बचना चाहिए।
स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी।
चन्द्रमा मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में रहने से आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें।
सुनफा योग से यह समय परिवार को समर्पित करने का है, दूर रह रहे संबंधियों से मोबाइल पर संवाद होगा।

 
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।
अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली को अपने प्रतिद्वंद्वियों के समक्ष शेयर ना करें।
कोई भी व्यवसाय संबंधित दिक्कत आने पर वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहने से व्यापार के लिए जरूरत पर उधार लिया था तो उसे चुकाते भी रहें अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है।
ऑफिस से संबंधित डाक्यूमेंट्स कंप्लीट रखें।
आपको अपने काम के लिए आलोचना का सामना करना पड़ेगा,
वर्कस्पेस पर जितना हो विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें।
चन्द्रमा द्वादश भाव में रहते पंचम भाव में विराजित शुक्र से षडाष्टक संबंध रहने से वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाने में कुछ दिक्कत आएगी।
खुद की बातों को महत्व देते समय पार्टनर का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में अपने मन को केंद्रित करें। 

Comments